Connect with us
Uttarakhand teacher news: scam education department, minor teacher get sailesh matiyani award pauri Garhwal fake certificate teacher case breaking
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand teacher news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand teacher news: शिक्षा विभाग में बड़ा गड़बड़झाला नाबालिग को बना दिया शिक्षक

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

Uttarakhand teacher news: शिक्षा विभाग में बड़ा गड़बड़झाला नाबालिग को बना दिया शिक्षक

1 min read

Uttarakhand teacher news  : शिक्षक पर 40 साल पहले नियम विरुद्ध तरीके से नौकरी पाने का लगा आरोप, 2023 में शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके नफीस अहमद..

Uttarakhand teacher news: scam education department, minor teacher get sailesh matiyani award pauri Garhwal fake certificate teacher case breaking : उत्तराखंड के शिक्षा विभाग से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसने पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है। दरअसल यह मामला पौड़ी जिले का है, जहां पर एक शिक्षक पर गंभीर आरोप लगे हैं कि उसने 40 साल पहले नियमों के विरुद्ध जाकर नौकरी हासिल की। इतना ही नहीं बल्कि शिक्षक को वर्ष 2023 में शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी पढ़े :Dehradun expressway uttarakhand roadways: देहरादून एक्सप्रेसवे वाल्वो AC बस टाइमिंग तय

प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के कोटद्वार में शिक्षक नफीस अहमद की नियुक्ति पर सवाल खड़े हो गए। दरअसल नफीस की शिकायत मिली है कि यूपी के समय 1985 में जब नफीस की नियुक्ति हुई तब उसकी उम्र 18 वर्ष भी पूरी नहीं थी। जिस पर पार्षद विपिन डोबरियाल की शिकायत के बाद विभागीय जांच में खुलासा हुआ कि नफीस की उम्र उस समय 17 साल 11 महीने 11 दिन थी।

नियमावली के विरुद्ध जाकर हासिल की नौकरी (Uttarakhand teacher news) 

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के तहत शिक्षक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष अनिवार्य थी। इतना ही नहीं बल्कि शिक्षक की आयु की पात्रता 19 दिन कम पाई गई। जांच पड़ताल के दौरान राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बालक नगर कोटद्वार में तैनात शिक्षक नफीस के खिलाफ हुई जांच सही पाई गई है। जांच में पता लगा है कि नफीस ने नाबालिक की श्रेणी में नौकरी हासिल की थी।

यह भी पढ़े :Viral child news today: बंदरों के लिए रखा जहरीला खाना खाने से 4 वर्षीय मासूम की गई जिंदगी

क्या 40 साल बाद होगी शिक्षक पर कार्यवाही

पौडी के जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच रिपोर्ट निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कंचन देवराडी को भेज दी है। अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या 40 साल की सेवा के बाद शिक्षक पर कार्यवाही होगी? इतना ही नहीं बल्कि शिक्षक को शैलेश मटियानी जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से भी नवाजा जा चुका है, क्या इसे भी उनसे वापस ले लिया जाएगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top