UTTARAKHAND NEWS टिहरी गढ़वाल
Tehri Garhwal news today: टिहरी गढ़वाल एम्बुलेंस में आक्सीजन खत्म रेफर महिला की गई जिंदगी
1 min read
Tehri Garhwal news today: सिस्टम की लापरवाही के चलते महिला की गई जिंदगी,परिजनों मे मचा कोहराम…
Tehri Garhwal news today: injured women rekha devi died in ambulance due to system failure uttarakhand breaking update live: पहाड़ में स्वास्थ्य सुविधाओं की लाचारी और लापरवाह सिस्टम के चलते अभी तक कई सारे लोग अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठे है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर टिहरी जिले से सामने आ रही है ,जहां पर महिला की तबियत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन महिला ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़े :Haridwar News Hindi: हरिद्वार में पति की मौत के बाद में पत्नी ने भी तोड़ दिया दम
प्राप्त जानकारी के अनुसार टिहरी जिले की नगर पालिका में तैनात सफाई कर्मी रेखा देवी की अचानक से तबियत बिगड़ गई थी। इसके बाद रेखा को तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल बौराडी ले जाया गया, जहां पर उनका जिला अस्पताल में हाइपरटेंशन और शुगर का इलाज चल रहा था। बीते 21 जनवरी को उन्हें हायर सेंटर में दिखाने की सलाह दी गई थी वहीं बीते गुरुवार की रात गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।
ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म होने के कारण महिला की मौत
हायर सेंटर रेफर करने में डेढ घण्टा बर्बाद हो गया। इतना ही नहीं बल्कि रेखा को ले जाने वाली एंबुलेंस तक खस्ताहाल थी जिसमे ऑक्सीजन सिलेंडर समय से पहले ही खत्म हो गया वही रेखा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जैसे ही शुक्रवार की सुबह इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिली तो उनमें भारी आक्रोश फैल गया। नगर पालिका के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी अस्पताल के गेट पर धरने पर बैठ गए जहाँ पर उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। बताते चले इस मामले में तीन सदस्यीय समिति जाँच करेगी , जो भी मामले में दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ उचित कार्यवाही की बात कही गई है।
