UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Uttarakhand train cancel today: काठगोदाम से संचालित होने वाली कई ट्रेनें जून तक निरस्त
1 min read
Uttarakhand train cancel today: running from kathgodam railway station many trains cancelled: जम्मूतवी मंडल में इंजीनियरिंग कार्य की मार, काठगोदाम से संचालित होने वाली कई ट्रेनें निरस्त, कुमाऊं मंडल के यात्रियों पर फिर भारी पड़ा रेल निरस्तीकरण
Uttarakhand train cancel today: running from kathgodam railway station many trains cancelled: उत्तराखण्ड के कुमाऊं मंडल से ट्रेन में सफर करने की सोच रहे यात्रियों के लिए एक बड़ी एवं झटके की खबर सामने आ रही है। दरअसल जम्मूतवी मंडल में चल रहे व्यापक इंजीनियरिंग कार्यों के कारण ट्रेनों का निरस्तीकरण एक बार फिर आगामी जून माह तक बढ़ा दिया गया है। जिसमें काठगोदाम से संचालित होने वाली भी कई ट्रेनें शामिल हैं। इसका सीधा असर उत्तराखंड के तराई क्षेत्र, खासकर रुद्रपुर लालकुआं और आसपास के यात्रियों पर पड़ रहा है।
रेलवे प्रशासन ने यह फैसला मंडल के कई महत्वपूर्ण पुलों पर चल रहे कार्य को देखते हुए लिया है, जिससे आने वाले दिनों में यात्रियों की परेशानी और बढ़ने वाली है। इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जम्मूतवी मंडल में ब्रिज संख्या 17, 163, 137 और 232 पर इंजीनियरिंग कार्य जारी है। इन्हीं कारणों से कई लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनें तय अवधि तक रद्द रखी गई हैं।
रेलवे के मुताबिक काठगोदाम से जम्मूतवी जाने वाली 12207 काठगोदाम–जम्मूतवी एक्सप्रेस अब 2 जून 2026 तक नहीं चलेगी। वहीं जम्मूतवी से काठगोदाम लौटने वाली 12208 जम्मूतवी–काठगोदाम एक्सप्रेस को 31 मई 2026 तक निरस्त रखा गया है। यह ट्रेन तराई क्षेत्र के यात्रियों के लिए जम्मू-कश्मीर की यात्रा का अहम साधन मानी जाती है।
इसी तरह कानपुर सेंट्रल–काठगोदाम रूट पर चलने वाली 12209 एक्सप्रेस को भी 2 जून 2026 तक रद्द किया गया है, जबकि काठगोदाम से कानपुर सेंट्रल जाने वाली 12210 एक्सप्रेस 1 जून 2026 तक नहीं चलेगी। इन दोनों ट्रेनों का रुद्रपुर स्टेशन पर ठहराव होने के कारण यहां के यात्रियों की निर्भरता इन पर काफी अधिक रहती है।
इसके अलावा गाजीपुर सिटी से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली 14611 एक्सप्रेस 29 मई 2026 तक और कटरा से गाजीपुर सिटी लौटने वाली 14612 एक्सप्रेस 28 मई 2026 तक निरस्त रहेगी। इससे तराई क्षेत्र से जम्मू-कश्मीर जाने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों की योजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
रेलवे प्रशासन का कहना है कि पुलों पर किया जा रहा इंजीनियरिंग कार्य यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से बेहद जरूरी है और इसे टाला नहीं जा सकता। हालांकि निरस्तीकरण की अवधि बढ़ने से रुद्रपुर सहित पूरे तराई क्षेत्र और कुमाऊं मंडल के यात्रियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कई यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ रहे हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना बनाने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। साथ ही उम्मीद जताई गई है कि कार्य पूरा होते ही ट्रेनों का संचालन सामान्य कर दिया जाएगा, जिससे यात्रियों को राहत मिल सके।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand breaking news: उत्तराखण्ड सरकार ने बढ़ाया मंत्रियों का यात्रा भत्ता अब मिलेंगे 90 हजार
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
