UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand News: UKPSC lecture bharti 2026: उत्तराखण्ड प्रवक्ता 80…
1 min read
UKPSC lecturer bharti 2026 : उत्तराखंड में प्रवक्ताओं के 808 पदों पर निकली भर्ती, 20 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन..
UKPSC lecturer bharti 2026: govt job vacancy recruitment for 808 lecturer 24 group c post uttarakhand news today : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा प्रवक्ता संवर्ग समूह ग सामान्य शाखा एवं महिला शाखा सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सामान्य एवं महिला शाखा के अंतर्गत प्रवक्ता के 808 पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। यह आवेदन 31 दिसंबर से 20 जनवरी तक किए जा सकेंगे। सामान्य शाखा के तहत 15 विषयों के 725 पदो और महिला शाखा के तहत 12 विषयों में 83 पदों पर भर्ती की जाएगी।
यह भी पढ़े :UKPSC Uttarakhand Govt Job 2025: उत्तराखण्ड दो नई भर्ती निकली जल्द करें आवेदन
बताते चले सामान्य शाखा में हिंदी ,अंग्रेजी, संस्कृत भौतिक विज्ञान ,रसायन विज्ञान ,गणित ,जीव विज्ञान, नागरिक शास्त्र अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, समाजशास्त्र ,कला वाणिज्य और कृषि विज्ञान विषयों में भर्ती की जाएगी। जबकि महिला शाखा में हिंदी ,अंग्रेजी ,संस्कृत भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित ,जीव विज्ञान ,नागरिक शास्त्र अर्थशास्त्र ,इतिहास, भूगोल और गृह विज्ञान विषय को शामिल किया गया है।
समूह ग के पदों पर निकली भर्ती
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा उच्च न्यायालय , उत्तराखंड के अधिष्ठान में समूह ग के अंतर्गत सहायक समीक्षा अधिकारी अस्सिटेंट लाइब्रेरियन अनुवादक एवं टाइपिस्ट के रिक्त 24 पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन हेतु विज्ञापन संख्या A5/E/DR H. C 2024 -2025 आज 31 दिसंबर को प्रकाशित किया जाएगा। जिसके लिए 20 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। जिसके शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 20 जनवरी ही रखी गई है, जबकि ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन 26 जनवरी 2026 से 4 फरवरी 2026 तक किया जा सकता है।
अधिक जानकारी के लिए : psc. Uk. gov. in
समाधान हेतु : ukpschelpline @gmail.com
