UTTARAKHAND NEWS देहरादून
UKPSC Uttarakhand Govt Job 2025: उत्तराखण्ड दो नई भर्ती निकली जल्द करें आवेदन
1 min read
UKPSC Uttarakhand Govt Job 2025 vacancy recruitment bharti PA steno scientific officer news today: वैयक्तिक सहायक के पदों पर शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, वैज्ञानिक अधिकारी के पदों के लिए 30 दिसंबर से कर सकते हैं आवेदन….
UKPSC Uttarakhand Govt Job 2025 vacancy recruitment bharti PA steno scientific officer news today: उत्तराखण्ड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां… उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने दो नई भर्तियों का विज्ञापन जारी कर दिया हैं। जिनमें वैयक्तिक सहायक एवं वैज्ञानिक अधिकारी के 14 पदों हेतु भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। सबसे खास बात तो यह है कि इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
यह भी पढ़ें- Bhukamp earthquake today gujarat: गुजरात कच्छ में भूकंप के तेज झटकों से डोली धरती
आपको बता दें कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग यानी यूकेपीएससी ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के अधिष्ठान में समूह-ग के तहत वैयक्तिक सहायक के 11 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। बृहस्पतिवार से इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों पर भर्ती होने के इच्छुक अभ्यर्थी 14 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में 20 से 29 जनवरी के बीच संशोधन का मौका दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand school timing: उत्तराखण्ड स्कूलों में पूरे साल एक ही टाइम टेबल हो सकता है लागू
आयोग ने दूसरी भर्ती गृह विभाग के अंतर्गत विधि विज्ञान प्रयोगशाला में वैज्ञानिक अधिकारी के तीन पदों के लिए निकाली है। इसके लिए 30 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और अभ्यर्थी 19 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में त्रुटि सुधार 27 जनवरी से पांच फरवरी के बीच कर सकेंगे। वहीं, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने वन दरोगा भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand holiday news: क्रिसमस नए साल पर स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
