Connect with us

Home / सिनेमा जगत / उत्तराखण्ड की बेटी उन्नति जोशी बनी इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज में सेलिब्रेटी

सिनेमा जगत

उत्तराखण्ड की बेटी उन्नति जोशी बनी इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज में सेलिब्रेटी

1 min read

उत्तराखण्ड की बेटी उन्नति जोशी बनी इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज में सेलिब्रेटी





उत्तराखण्ड के बाल कलाकार आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे है चाहे वो खेल जगत हो या सिनेमा जगत। हल्द्वानी की मात्र चार साल की उन्नति जोशी जी टीवी के इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज शो में छायी हुई है। कल रविवार बेस्ट ड्रामेबाज शो में उन्नति को देखा गया जहा विवेक ओबरॉय उनकी मासूमियत और नादानी पर फ़िदा हो गए।
बता दे की जी टीवी पर बच्चों की एक्टिंग स्किल को मंच देने और उनके टैलेंट को निखारने के लिए बनाए गए इस शो में रविवार रात को हल्द्वानी के मां गिरिजा विहार कॉलोनी नर सिंह तल्ला निवासी भाजपा नेता मनोज जोशी और राखी जोशी की छोटी पुत्री उन्नति छायी रहीं।



दरअसल इस शो के प्रोमो में पिछले एक हफ्ते से उन्नति को सोते हुए दिखाया जा रहा है। जैसे की उन्नति को शो में सोते हुए सपनों की दुनिया की सैर विषय पर एक्टिंग करनी थी। मगर, थकान की वजह से उसे वास्तविकता में ही मंच पर आकर नींद आ गई यहाँ तक की उन्नति मंच पर नींद में ही चलती है। उन्नति के इस मासूमियत भरे अंदाज पर बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय बोलते नजर आ रहे हैं कि सो गई… सो गई ये तो…सो गई।





इस पुरे वीडियो को शो के आयोजक कर्ताओं ने प्रोमो में डाल दिया और रविवार रात जब शो ऑन एयर हुआ तो इस वीडियो ने दर्शको के बिच वाह वाही लूट ली और सोशल मीडिया पर उन्नति की ये वीडियो काफी वायरल हो रही है जिसमे उनकी नींद के साथ उनकी मासूमियत झलक रही है। इस वीडियो से हलद्वानी वासी काफी उत्साहित है।
बता दे की उन्नति की उम्र कम होने की वजह से वह इस बार शो में प्रतिभाग नहीं कर पाएगी, मगर उसकी इस मासूमियत भरी अदा ने उसे सेलिब्रेटी बना दिया है।







आप को बता ते चले की इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज शो टीवी पर एक प्रतिभा- भारतीय रियलिटी टेलीविज़न शो है ,जिसमें प्रतिभागियों के रूप में 5-12 साल की आयु के बीच बच्चे भागीदारी करते हैं। शो एस्सेल प्रोडक्शंस द्वारा उत्पादित किया जाता है। शो रित्विक धंजानी और रागिनी खन्ना द्वारा होस्ट किया जाता है। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय, सोनाली बेंद्रे और फिल्म निर्देशक अनुराग बसु इस शो के न्यायाधीश हैं और शो मुंबई में 2013 ज़ी सिने पुरस्कारों के दौरान घोषित किया गया था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in सिनेमा जगत

To Top