Connect with us
Uttarakhand UPNL equal pay for work gift decision may be 15 jan on cabinet meeting breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand UPNL equal pay)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand UPNL: उपनल कर्मचारियों को समान वेतन का तोहफा जल्द 15 को आ सकता है फैसला

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand UPNL: उपनल कर्मचारियों को समान वेतन का तोहफा जल्द 15 को आ सकता है फैसला

1 min read

Uttarakhand UPNL equal pay: उपनल कर्मियों के लिए राहत की खबर, नए साल में मिला समान कार्य समान वेतन का तोहफा

Uttarakhand UPNL equal pay for work gift decision may be 15 jan on cabinet meeting breaking news today: उत्तराखंड में उपनल कर्मियों के लिए वर्ष 2026 में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल लंबे समय से चल रही समान कार्य समान वेतन की मांग पर अब सरकार सकारात्मक रूख अपनाती हुई दिख रही है। जिसके चलते आगामी 15 जनवरी को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव लाए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand UPNL news: उत्तराखण्ड हड़ताल पर गए उपनल कर्मचारियों की नहीं कटेगी सैलरी

बता दे उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक विनोद गोदियाल ने बताया कि कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से मिला और उन्होंने अपनी मांगों को उनके समक्ष रखा। जिस पर मंत्री ने भरोसा दिलाया कि शासन स्तर पर लंबित परीक्षण अब पूरा हो चुका है और प्रस्ताव को आगामी कैबिनेट बैठक में प्रस्तुत किए जाने की तैयारी है।

कैबिनेट बैठक में आ सकता है उपनल कर्मियों पर फैसला ( Uttarakhand news today)

विनोद गोदियाल ने कहा कि उपनल कर्मी लंबे समय से नियमित कर्मचारियों के समान कार्य करने के बावजूद कम वेतन और सीमित सुविधा में कार्यरत है ऐसे में सरकार का यह कदम हजारों उपनल कर्मचारियों के लिए नए साल का सबसे बड़ा तोहफा साबित होगा। उनका कहना है कि प्रस्ताव में देरी केवल प्रशासनिक प्रशिक्षण के कारण हुई है जो अब पूरा हो चुका है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top