Connect with us
Uttarakhand UPNL news today: UPNL employees will get equal pay DA as govt employees salary.
Image : सांकेतिक फोटो ( UPNL news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / UPNL news today: उपनल कर्मचारियों को समान वेतन के साथ मिलेगा सरकारी कर्मियों के बराबर DA

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

UPNL news today: उपनल कर्मचारियों को समान वेतन के साथ मिलेगा सरकारी कर्मियों के बराबर DA

1 min read

UPNL news today  : उपनल कर्मियों को धामी सरकार का बड़ा तोहफा, अब समान वेतन के साथ DA भी मिलेगा बराबर

Uttarakhand UPNL news today: UPNL employees will get equal pay DA as govt employees salary latest breaking update live  : उत्तराखंड में समान कार्य समान वेतन के साथ उपनल कर्मचारियों को महंगाई भत्ता DA भी स्थाई कर्मचारियों के समान है मिलेगा। दरअसल उपनल कर्मियों के मूल विभाग के साथ होने वाले अनुबंध के संशोधित प्रस्ताव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंजूरी दी है ,इस बात की पुष्टि कार्मिक सचिव शैलेश बगौली ने बीते सोमवार को की है।

यह भी पढ़े :Haridwar pind daan: हरिद्वार पति ने जिंदा पत्नी का किया था पिंड दान अब पत्नी बोली शराबी

बता दें उत्तराखंड में कार्मिक सचिव शैलेश बगौली ने बताया कि जल्द upnl कर्मियों के वेतन और DA से जुड़ा अनुबंध पत्र जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद सभी विभाग समान वेतन के दायरे में आ रहे उपनल कर्मचारियों के साथ अनुबंध की प्रक्रिया को शुरू कर सकेंगे।

डीए को लेकर असमंजस की स्थिति स्पष्ट (Uttarakhand UPNL news today) 

सूत्रों की मानें तो डीए को लेकर जारी असमंजस को लेकर नए प्रस्ताव की स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। पहले माना गया था कि उपनल कर्मियों के लिए DA को फिक्स कर दिया गया है। UPNL कर्मियों के अनुबंध की शर्तों को संशोधित करने की मांग पर मुख्यमंत्री कार्मिक विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि पूर्व में जारी अनुबंध को उपनल की अकुशल से अधिकारी स्तर तक की सभी श्रेणियों से हटा दिया गया है,जिसके कारण कर्मचारी जिस पद पर कार्यरत होगा उसे उसका वेतन मानदेय रूप में मिलेगा।

यह भी पढ़े :Uttarakhand DL apply: उत्तराखण्ड अब ड्राइविंग लाइसेंस अपडेट नहीं होगा आसान

किसी को नही हटाया जा सकेगा नौकरी से (UPNL employees will get equal pay) 

इसी क्रम में किसी भी प्रकार के कर्मचारी को नौकरी से नहीं हटाया जा सकेगा। इतना ही नहीं बल्कि समान कार्य समान वेतन के दायरे में आ रहे सभी उपनल कर्मचारियों को स्थाई कर्मियों के समान महंगाई भत्ता दिया जाएगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top