Connect with us
Uttarakhand DL apply: Now, updating driving license will not be easy in Uttarakhand breaking news today latest dl apply online update
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand DL apply)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand DL apply: उत्तराखण्ड अब ड्राइविंग लाइसेंस अपडेट नहीं होगा आसान

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand DL apply: उत्तराखण्ड अब ड्राइविंग लाइसेंस अपडेट नहीं होगा आसान

1 min read

Uttarakhand DL mobile number apply  : ड्राइविंग लाइसेंस में अब मोबाइल अपडेट करना नहीं रहा आसान, दस्तावेजों के सत्यापन के बाद विभाग करेगा सुधार

Uttarakhand DL apply: Now, updating driving license will not be easy in Uttarakhand breaking news today latest dl apply online update : यदि आप भी वाहनों का उपयोग करते हैं और आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी होने वाली है। जी हां दरअसल उत्तराखंड परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस सेवाओं को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए नई SOP जारी की है। नई SOP के मुताबिक आप अपने ड्राइविंग लाइसेंस में यदि मोबाइल नंबर अपडेट करवाना चाहते हैं तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपका लाइसेंस और आधार कार्ड में दर्ज नाम पूरी तरह से एक समान हो। यदि आधार और DL में नाम के एक अक्षर में भी अंतर पाया जाता है तो सिस्टम मोबाइल नंबर अपडेट करने की अनुमति नहीं देगा।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: पिता की पुलिस वर्दी दिखाकर झाड़ा रौब, मसूरी में नशे में धुत युवक गिरफ्तार

बता दें उत्तराखंड परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस सेवाओं के लिए मोबाइल नंबर अपडेट करने को लेकर नई SOP जारी की है। इस नई SOP के मुताबिक आधार और DL में नाम एक जैसा होना चाहिए यदि नाम में थोड़ी भी गड़बड़ी पाई जाती है तो सिस्टम मोबाइल नंबर अपडेट करने की अनुमति रोक देगा। बताते चले मोबाइल नंबर का अपडेट होना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि लाइसेंस के नवीनीकरण या लाइसेंस के खो जाने की स्थिति में डुप्लीकेट लाइसेंस बनवाने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आना अनिवार्य है।

DL में नाम संशोधित करवाना होगा (Uttarakhand DL apply) 

यदि किसी आवेदक के लाइसेंस और आधार कार्ड में भिन्नता है तो उसे पहले DL में नाम संशोधित करवाना होगा। इसके लिए उसे शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा। किसी भी राष्ट्रीयकृत समाचार पत्र में नाम संशोधन को लेकर प्रकाशित विज्ञापन की मूल प्रति देनी होगी इन दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही विभाग नाम में सुधार करेगा जिसके बाद मोबाइल नंबर अपडेट हो सकेगा।

यह भी पढ़े :Nainital: रामगढ़ ब्लॉक के घ्वेती गांव में कर्तव्य फाउंडेशन का शुभारंभ, महिलाओं को किया सम्मानित

आरसी में भी होता है नंबर अपडेट कराना (Uttarakhand dl mobile number update ) 

ड्राइविंग लाइसेंस ही नहीं बल्कि वाहन की आरसी में भी मोबाइल नंबर अपडेट करवाना अनिवार्य हो गया है। बिना अपडेट नंबर के वाहन का टैक्स फिटनेस बीमा और चालान जमा करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य नहीं हो पाएंगे। फर्जीवाडे को रोकने के लिए आधार और DL में सटीकता होना अनिवार्य है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top