UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Vikasnagar Dehradun news today: विकासनगर में छात्रा का शव बरामद, भाई पर हत्या का अंदेशा
1 min read
Uttarakhand vikasnagar dehradun news today: 12 class student manisha tomar murder case cousin brother: विकासनगर में दिल दहला देने वाली वारदात, नाबालिग छात्रा की निर्मम हत्या से दहशत
Uttarakhand vikasnagar dehradun news today: 12 class student manisha tomar murder case cousin brother: उत्तराखण्ड के देहरादून जिले से मानवता को शर्मशार करने के साथ ही रिश्तो को झकझोर देने वाली हृदयविदारक खबर सामने आ रही है जहां विकासनगर क्षेत्र में गुरुवार को एक नाबालिग छात्रा का शव बरामद हुआ है। छात्रा के चचेरे भाई पर उसकी हत्या करने का अंदेशा जताया जा रहा है। इस नृशंस हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बताया गया है कि मृतका का क्षत-विक्षत शव ढालीपुर शक्ति नहर के किनारे झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई। युवती के घर से महज 300–400 मीटर की दूरी पर हुई इस वारदात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि 12वीं कक्षा की छात्रा मनीषा तोमर बुधवार शाम अपने चचेरे भाई सुरेंद्र के साथ बाइक से दांत दर्द की दवा लेने विकासनगर को निकली थी। रात नौ बजे तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह शक्ति नहर के पास उसका शव बरामद हुआ, जबकि चचेरा भाई लापता पाया गया। यही युवक अब इस हत्याकांड की जांच में पुलिस के लिए सबसे अहम कड़ी बना हुआ है।
घटनास्थल की हालत ने पुलिस को भी झकझोर दिया। युवती के सिर पर भारी वस्तु से वार किया गया था, गला बुरी तरह रेता गया था और हाथों की उंगलियां तथा नाक कटी हुई थीं। मौके से एक धारदार हंसिया और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आशंका जताई जा रही है कि इसी हंसिए से वार कर छात्रा की हत्या की गई। पुलिस को जानकारी मिली है कि यह हंसिया कुछ दिन पहले उसी चचेरे भाई ने खरीदी थी।
सीसीटीवी फुटेज में छात्रा और उसका चचेरा भाई एक पेट्रोल पंप पर बाइक के साथ नजर आए हैं, जिससे पुलिस को घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में मदद मिली है। वहीं, नहर पास होने के कारण एसडीआरएफ की टीम को भी सर्च ऑपरेशन के लिए लगाया गया है। पुलिस को आशंका है कि वारदात के बाद आरोपी युवक ने नहर में छलांग भी लगाई हो सकती है।
देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर चचेरे भाई सुरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। एफएसएल की टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है और हर पहलू से जांच की जा रही है।
इस जघन्य अपराध के बाद पूरे विकासनगर क्षेत्र में डर और आक्रोश का माहौल है। लोग स्तब्ध हैं कि एक नाबालिग के साथ इतनी क्रूरता कैसे की जा सकती है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस पर दबाव है कि जल्द से जल्द आरोपी को पकड़कर इस दिल दहला देने वाली घटना से पर्दा उठाया जाए।
यह भी पढ़ें- Champawat roadways bus fire: चम्पावत लोहाघाट जा रही बस के इंजन में आग चालक ने टाला हादसा
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
