Connect with us
Uttarakhand weather alert: Mausam update weather forecast Orange alert for rain and hailstorm for two days uttarakhand latest news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand weather alert)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand weather alert: उत्तराखण्ड में बदलेगा मौसम 2 दिन बारिश ओलावृष्टि का आरेंज अलर्ट

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand weather alert: उत्तराखण्ड में बदलेगा मौसम 2 दिन बारिश ओलावृष्टि का आरेंज अलर्ट

1 min read

Uttarakhand weather alert  : उत्तराखंड में कल और परसों बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

Uttarakhand weather alert: Mausam update weather forecast Orange alert for rain and hailstorm for two days uttarakhand latest news today  : उत्तराखंड में अप्रैल माह में प्रचंड गर्मी ने लोगों को सताना शुरू कर दिया है, जिसके चलते प्रदेश के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। गर्मी का आलम यहां तक पहुंच गया है कि आज सोमवार को राजधानी देहरादून के स्कूलों को हीट वेव के चलते बंद रखा गया है। इसी बीच मौसम विभाग की ओर से एक राहत की खबर सामने आ रही है कि अगले दो दिन मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है जिसके चलते बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand weather today: शुरू हुआ बारिश बर्फबारी का दौर आरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग की माने तो 28 अप्रैल को प्रदेश के नैनीताल ,उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग, चमोली ,बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं – कहीं बारिश का तीव्र से अति तीव्र दौर जारी रह सकता है। इस दौरान बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना भी जताई गई है, जबकि 50 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं तो चलेंगी ही लेकिन इसके साथ ही ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

29 अप्रैल को नैनीताल देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी ,चमोली, बागेश्वर ,पिथौरागढ़ जिले में बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट रखा गया है। जबकि शेष पर्वतीय क्षेत्रों में भी गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र से अति तीव्र झोंकेदार हवाएं चल सकती है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

30 अप्रैल व 1 मई को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं बारिश का तीव्र से अति तीव्र दौर जारी रह सकता है जिसके लिए येलो अलर्ट रखा गया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top