UTTARAKHAND NEWS UTTARAKHAND WEATHER
Uttarakhand weather News IMD: उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट कोहरा करेगा परेशान
1 min read
Uttarakhand weather News IMD: उत्तराखंड में 5 जनवरी तक भारी कोहरे का येलो अलर्ट और पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना
Uttarakhand weather News IMD snowfall alert : उत्तराखंड में अब जहां पहाड़ से मैदान तक शीत लहर चल पड़ी है वहीं मौसम विभाग द्वारा 5 जनवरी तक भारी कोहरे और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आपको बता दें कि बीते गुरुवार चमोली जिले की नीती-मलारी घाटी के साथ ही बदरीनाथ धाम व हेमकुंड साहिब में दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुई है लेकिन यह पिछले वर्षों की तुलना में कुछ भी नहीं है।
दिसंबर माह बीत गया, लेकिन उत्तराखंड में बारिश की एक बूंद नहीं पड़ी। पहाड़ भी बर्फबारी को तरसते रह गए। मैदानों में घने कोहरे और प्रदेशभर में सूखी ठंड से इंसानों से लेकर पेड़ पौधे और पशु सब बेहाल हैं। इधर बर्फबारी ना होने से पर्यटकों के साथ ही पर्यटन कारोबारी भी मायूस नजर आ रहे हैं।
Uttarakhand weather snowfall alert(कोहरे और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट)
मौसम विभाग द्वारा 5 जनवरी तक मैदानी जिलों हरिद्वार ऊधम सिंह नगर के साथ ही नैनीताल चंपावत देहरादून और पौड़ी गढ़वाल के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अगर बात करें पर्वतीय जिलों की तो बागेश्वरी चमोली पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले के 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 2 जनवरी को बर्फबारी की संभावना व्यक्ति की गई है जबकि तीन और चार जनवरी को मौसम बिल्कुल शुष्क बताया गया है। इसके बाद फिर से 5 जनवरी को 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्र में बर्फबारी की आशंका व्यक्त की गई है।
यह भी पढ़िए: Top 10 Hill Stations Garhwal:ये हैं गढ़वाल क्षेत्र के टॉप 10 हिल स्टेशन
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. कुमार जी कौल के मुताबिक इस बार सूखी ठंड और बारिश न होने से हवा में अत्यधिक प्रदूषण के कण जम गए हैं। खांसी, जुकाम, एलर्जी और सांस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही कोल्ड डायरिया की समस्या भी देखने को मिल रही है वहीं निमोनिया से बुजुर्ग और बच्चे परेशान हैं।
