Connect with us
Uttarakhand weather rain update
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand weather rain update )

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand weather: मौसम विभाग ने जारी किया बारिश तूफान का यलो अलर्ट

UTTARAKHAND NEWS UTTARAKHAND WEATHER

Uttarakhand weather: मौसम विभाग ने जारी किया बारिश तूफान का यलो अलर्ट

1 min read

Uttarakhand weather rain update : गढ़वाल मंडल से लेकर कुमाऊँ मंडल तक बरसेंगे बदरा, भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी…

Uttarakhand weather rain update : उत्तराखंड में इन दिनों लगातार मौसम करवट ले रहा है जिसके चलते पहाड़ी इलाकों समेत मैदानी इलाकों में कभी चटक धूप खिलने का नजारा देखने को मिल रहा है तो कभी अचानक से मौसम परिवर्तन होने के कारण बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। बीते सोमवार कि अगर बात करें तो प्रदेश के अधिकांश जनपदों में दोपहर तक हल्के बादल छाए रहे जबकि रुद्रप्रयाग एवं चमोली के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी देखने को मिली लेकिन राजधानी देहरादून में धूप खिलने से अधिक गर्मी महसूस की गई। आज मंगलवार को भी राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

यह भी पढ़े :Uttarakhand weather update: उत्तराखण्ड जमकर बरसेंगे बदरा भारी बारिश का आरेंज अलर्ट

Uttarakhand weather barish rain alert update news मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को प्रदेश के गढ़वाल मंडल से लेकर कुमाऊं मंडल तक के अधिकांश इलाकों में बादलों की तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ कुछ इलाको मे एक से दो दौर तेज वर्षा होने का अंदेशा जताया गया है जिसको देखते हुए पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बताते चले बीते दिनों प्रदेश भर के अधिकांश इलाकों में बारिश होने के कारण तापमान में कुछ हद तक गिरावट देखने को मिली है जबकि मैदानी इलाकों में फिर से गर्मी बढ़ने लगी है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand monsoon date 2025: उत्तराखण्ड मानसून एंट्री तारीख आई सामने

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top