Connect with us
Uttarakhand weather: heavy rain orange alert pre monsoon update
Image : social media ( Uttarakhand heavy rain alert)

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather update: उत्तराखण्ड जमकर बरसेंगे बदरा भारी बारिश का आरेंज अलर्ट

UTTARAKHAND WEATHER देहरादून

Uttarakhand weather update: उत्तराखण्ड जमकर बरसेंगे बदरा भारी बारिश का आरेंज अलर्ट

1 min read

Uttarakhand heavy rain alert   : प्रदेश में आज से आगामी 5 दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, तापमान मे आएगी गिरावट...

Uttarakhand weather rain alert : उत्तराखंड में इन दिनों मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय इलाकों तक मौसम के मिजाज लगातार बदलते हुए नजर आ रहे हैं जिसके चलते पहाड़ी इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है जिससे प्रदेश के तापमान में कुछ हद तक गिरावट देखने को मिल रही है । इतना ही नहीं बल्कि प्रदेश के अधिकांश मैदानी इलाकों में भी भीषण गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिल रही है। आने वाले दिनों की अगर बात करें तो अगले 5 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Weather आज 4 जिलों में यलो अलर्ट पिथौरागढ़ नैनीताल में हो सकती है भारी बारिश

Uttarakhand weather update pre monsoon alert :  मौसम विभाग की माने तो आज 25 मई रविवार को प्रदेश के उत्तरकाशी चमोली ,रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ इन पांच पर्वतीय जिलों के कुछ कुछ इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व ओलावृष्टि के साथ बारिश का तीव्र से अति तीव्र दौर जारी रहने वाला है वहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि नैनीताल पौड़ी चंपावत रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़ इन पांच जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।आगामी सोमवार 26 मई को नैनीताल देहरादून इन दो जनपदों के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा का अंदेशा जताया गया है जबकि प्रदेश के अन्य जिलों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा देखने को मिल सकती है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आगामी 30 मई तक बारिश का अलर्ट ( Uttarakhand heavy rain alert) 

इसी क्रम मे आगामी 27 मई को प्रदेश के पौड़ी नैनीताल चंपावत देहरादून इन चार जनपदों के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है जबकि शेष स्थानों पर भी हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आगामी 28 मई, 29 मई, 30 मई को राज्य के सभी 13 जनपदों के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश व आकाशीय बिजली चमकने के साथ झोंकेदार हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अंदेशा जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top