Home / SNOWFALL IN UTTARAKHAND / उत्तराखंड: कुमाऊं से गढ़वाल तक पहाड़िया हुई बर्फ से लदालद, पर्यटकों की आई बहार
SNOWFALL IN UTTARAKHAND UTTARAKHAND WEATHER
उत्तराखंड: कुमाऊं से गढ़वाल तक पहाड़िया हुई बर्फ से लदालद, पर्यटकों की आई बहार
By
1 min read
Uttarakhand Weather Today: रविवार को भी जमकर बरसे मेघ, पर्वत चोटियां हुई बर्फ से लदालद, धूप खिलते ही चमक उठी मोती की तरह…
पर्वतीय क्षेत्रों सहित समूचे प्रदेश में मौसम का कहर जारी है। जहां मैदानी क्षेत्रों के साथ ही निचले पर्वतीय क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से रूक-रूककर बारिश हो रही है वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी देखने को मिल रही है। मौसम का यह मिजाज रविवार को भी जारी रहा। नैनीताल, देहरादून, पिथौरागढ़, चम्पावत, चमोली, सहित राज्य के लगभग सभी जिलों में रविवार को भी बारिश बर्फबारी जारी रही। कुल मिलाकर इस समय कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक ऊंची पहाड़ियां बर्फ से लदालद हो गई है। बात अगर रविवार के मौसम की ही करें तो रविवार को मौसम का मिजाज बीते शनिवार की अपेक्षा काफी बदला-बदला रहा। रविवार तड़के से दोपहर तक जहां रिमझिम बारिश देखने को मिली वहीं दोपहर बाद मौसम ने एकाएक करवट ली और गुनगुनी धूप खिलने लगी। दो दिन के बारिश के बाद आई इस हल्की धूप ने जहां ठंड से थोड़ी राहत दी वहीं बर्फ से ढकी पहाड़ों की चोटियों धूप खिलते ही मोती की तरह चमकने लगी। बर्फबारी होने से जहां स्थानीय लोग घरों में दुबके रहे वहीं बर्फबारी का लुत्फ उठाने उत्तराखण्ड आए पर्यटकों के मुरझाए चेहरे खिल उठे।
(Uttarakhand Weather Today)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: मौसम हुआ खराब, 8 और 9 जनवरी को बर्फबारी का अलर्ट जारी, ठंड में होगा इजाफा
प्राप्त जानकारी के अनुसार मौसम विभाग के पूर्वानुमान को सही साबित करते हुए रविवार को भी राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। रविवार को केदारनाथ, गंगोत्री, बद्रीनाथ, चकराता, औली, चोपता, धनोल्टी, मुनस्यारी में बर्फबारी हुई है। पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले की उच्च चोटियों पर भी बर्फबारी होने हुई है। बता दें कि भारी बारिश बर्फबारी से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है वहीं ठंड में भी एकाएक इजाफा हो गया है। जिस कारण लोग घरों के अंदर दुबकने को मजबूर हैं। वहीं चकराता, धनोल्टी, नैनीताल, मुक्तेश्वर, औली पहुंचे पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। उन्होंने न केवल बर्फबारी में एक दूसरे के साथ खेलते हुए इसका मजा लिया बल्कि अपनी इन सुनहरी यादों को कैमरों के सहारे हमेशा के लिए कैद भी कर लिया।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: भारी बर्फबारी के कारण 30 घंटे से बंद है गंगोत्री यमुनोत्री हाईवे, फंसे है कई पर्यटक
देवभूमि दर्शन के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
You may also like...
Related articles
Almora News Hindi: रानीखेत में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत
1 min read रानीखेत में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत (Road Accident)…
Read More
Ramnagar news today: रामनगर कोसी नदी में डूबने से रिजार्ट कर्मी की चली गई जिंदगी
1 min read Ramnagar news today nainital breaking news live uttarakhand news today hindi kosi river news कोसी नदी में…
Read More
Chamoli News today: चमोली परिजनों ने मोबाइल चलाने से डांटा तो 8वीं की छात्रा ने खत्म कर दी जिंदगी
1 min read Chamoli News today kids mobile ban social media ban uttarakhand breaking news today chamoli news live मोबाइल…
Read More
Uttarakhand: हल्द्वानी, काशीपुर और रुद्रपुर में एक जमीन के पांच दावेदार जमीन फर्जीवाड़े का खुलासा
1 min read Uttarakhand Land Fraud Case in Haldwani Rudrapur and Kashipur: उत्तराखंड में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30…
Read More
Uttarakhand news: टिहरी में गुलदार ने छत पर पढ़ रही मासूम और सो रही महिला पर किया हमला
1 min read Tehri Garhwal Leopard Attack: टिहरी में गुलदार का बढ़ता आतंक, छत पर पढ़ रही मासूम और सो…
Read More
Uttarakhand news: हल्द्वानी KVM स्कूल में भड़की भीषण आग, देखते ही देखते धू-धू कर जली बिल्डिंग
1 min read KVM School Fire Haldwani: हल्द्वानी के KVM स्कूल में भीषण आग, दो बसें और जनरेटर जलकर खाक,…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
