UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Wedding marriage card whatsapp पर आया शादी का कार्ड बना मुसीबत उड़ गए 2 लाख
1 min read
Wedding marriage card whatsapp: व्हाट्सएप पर आया शादी का निमंत्रण लिंक, लिंक खोलते ही खाते से उड़ गए 1.95 लाख रुपए
Wedding marriage card whatsapp: invitation scam fraud rs 1.95 lakh in ranipokhari dehradun uttrakhand news today: शादी का सीजन शुरू होते ही एक बार फिर से साइबर ठगो ने ठगी का खेल फिर से शुरू कर दिया है। ऐसी ही कुछ खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है जहां पर साइबर ठगो ने शादी के कार्ड का फर्जी लिंक बनाकर एक व्यक्ति को अपने झांसे में फंसाकर 1.95 लाख रुपए की चपत लगा दी है।
यह भी पढ़े :Haridwar cyber fraud: हरिद्वार गूगल पर डाक्टर का नंबर ढूंढना पड़ा भारी, युवक का अकाउंट हो गया खाली
प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के लिस्ट्राबाद रानीपोखरी के निवासी अरुण रावत ने पुलिस प्रशासन के पास शिकायत दर्ज करवाई। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन को तहरीर देते हुए बताया कि बीते 7 जनवरी की शाम 7:00 बजे एक अनजान नंबर से उनके व्हाट्सएप पर एक शादी का निमंत्रण कार्ड का APK लिंक आया। लिंक के व्हाट्सएप पर पहुंचते ही उन्होंने लिंक को जैसे ही खोला तो उनका फोन हैक हो गया। इतना ही नहीं बल्कि साइबर ठगो ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के खाते से 5 बार और पंजाब नेशनल बैंक के खाते से तीन बार मे कुल 1 लाख 95 हजार 493 रुपये निकाल दिये। रानीपोखरी थानाध्यक्ष ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
