Connect with us
Uttarakhand: Women will be crowned as Pradhan in Uttarakhand Panchayat elections
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand women Pradhan elections)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: उत्तराखंड पंचायत चुनाव में महिलाओं के सिर पर सजेगा प्रधान का ताज

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand: उत्तराखंड पंचायत चुनाव में महिलाओं के सिर पर सजेगा प्रधान का ताज

1 min read

Uttarakhand women Pradhan elections    :  पंचायती राज में इस बार 3772 महिलाओं के सिर पर सजेगा प्रधान का ताज, प्रदेश के पंचायत चुनाव में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत का आरक्षण..

Uttarakhand women Pradhan elections   : उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर इस बार पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में अधिक को उत्साह देखने को मिल रहा है क्योंकि इस बार पंचायत राज में प्रधान की आधी से ज्यादा सीटें महिला आबादी के हिस्से में आने वाली है। जी हाँ दरअसल महिलाओं को सभी वर्गों में 50% आरक्षण के नियम के हिसाब से प्रधान की 7499 में से 3772 सीटें मिलने वाली है जिसका आंकड़ा 2019 के पंचायत चुनाव से अधिक है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand panchayat chunav: उत्तराखंड पंचायत चुनाव में आरक्षण और तारीख का अपडेट

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले को छोड़कर बाकी 12 जिलों में पंचायत चुनाव को लेकर तिथियों का ऐलान किया जा चुका है वहीं इस बार चुनाव के लिए महिलाओं की अधिक सीटें आई है वहीं प्रदेश के पंचायत चुनाव में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण की व्यवस्था है जबकि महिलाओं की संख्या 50% से अधिक ही होती आई है। बताते चले पिछले पंचायत चुनाव में चुनकर आई महिला प्रतिनिधियों की संख्या 52% के आसपास थी जिनमें कई ऐसी महिलाएं थी जो पहली बार पंचायत में पहुंची थी जबकि इस बार आंकड़ा इससे ऊपर रहने का अनुमान जताया जा रहा है। महिलाओं को सभी वर्गों में आरक्षण दिया गया है जिसके तहत प्रधान के पद पर 7499 और अनारक्षित वर्ग मे 2690 पद महिलाओं के है ।

जानें क्या कहा राज्य निर्वाचन आयोग ने ( Uttarakhand women Pradhan elections) 

राज्य निर्वाचन आयोग की माने तो 30 जून को 5, 776 और 1 जुलाई को 15,468 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है यानी कुल मिलाकर अभी तक 22,321 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। वहीं आज 2 जुलाई से 5 जुलाई 2025 तक सुबह 8:00 बजे से शाम के 4:00 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी जबकि 7 जुलाई से 9 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। प्रदेश में 89 विकासखंडों में 55,587 ग्राम पंचायत सदस्य, 7,499 ग्राम प्रधान, 2,974 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 358 जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए चुनाव होगा।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top