Connect with us
YouTuber Anurag Dobhal: UK 07 rider video goes viral on social media, he blames his parents uttarakhand breaking
Image : social media ( YouTuber Anurag Dobhal)

Home / UTTARAKHAND NEWS / YouTuber anurag dobhal: यूट्यूबर अनुराग डोभाल का विडियो वायरल, मम्मी पापा को बताया जिम्मेदार

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

YouTuber anurag dobhal: यूट्यूबर अनुराग डोभाल का विडियो वायरल, मम्मी पापा को बताया जिम्मेदार

1 min read

YouTuber Anurag Dobhal  : मेरी मौत के जिम्मेदार होंगे घरवाले, चर्चित यूट्यूबर अनुराग डोभाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, परिवार पर लगाए गंभीर आरोप…

YouTuber Anurag Dobhal: UK 07 rider video goes viral on social media, he blames his parents uttarakhand breaking  : जिंदगी कब किसको किस दौराहे पर खडा कर जाए इसके बारे में कुछ कहा नही जा सकता है। ऐसी ही कुछ तनाव में चल रही है बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल उर्फ यूट्यूबर यूके 7 राइडर बाबू भैया की जिंदगी। राजधानी देहरादून के रहने वाले यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने यूट्यूब पर 2 घंटे का वीडियो शेयर करते हुए अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी रितिका के साथ छोड़ जाने की बात भी कही है। वायरल वीडियो में अनुराग बुरी तरह रोते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े :Anurag Dobhal Big Boss: उत्तराखंड के अनुराग डोभाल नजर आएंगे रियलिटी शो बिग बॉस में

बता दें राजधानी देहरादून के भानियावाला के रहने वाले फेमस ब्लॉगर अनुराग डोभाल ने यूट्यूब पर 2 घंटे का वीडियो सांझा किया है। इतना ही नहीं बल्कि इस वीडियो में उनकी परेशानी साफ देखने को मिल सकती है उनका कहना है कि यह उनका आखिरी वीडियो है इसके बाद शायद वह गायब हो जाएंगे। अनुराग ने अपने परिवार पर टॉर्चर का आरोप लगाते हुए कहा कि वह सिर्फ 14 साल के थे जब उन्हें ब्रेन ट्यूमर था। इस बीच वह पढ़ाई भी करते और अपना करियर भी बनाने के लिए मेहनत करते थे। अनुराग ने बताया कि वह हमेशा अपनी जरूरत के आगे माता-पिता की जरूरत को ऊपर रखते हैं, लेकिन उन्हें आखरी में टॉर्चर सहना पड़ा। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर जो दुनिया दिखती है वह झूठ है उनके माता-पिता जितने सपोर्टिव दिखते हैं उतने असल में है नहीं। हैरानी की बात तो यह है कि उन्होंने यह तक कह दिया की माता-पिता उनके इंटर कास्ट मैरिज के खिलाफ थे।

इंटर कास्ट मैरिज के खिलाफ थे घर वाले

अनुराग डोभाल ने बताया कि उनकी वाइफ रितिका उनकी फेन थी और दो-तीन साल से उन्हें टेक्स्ट कर रही थी, फिर उन्होंने उनका जवाब दिया और बातचीत के बाद उन्होंने डेटिंग शुरू की। आखिरकार उन्होंने अपने माता-पिता को शादी के लिए मनाया लेकिन शादी के ठीक 5 दिन पहले उनके माता-पिता ने शादी में आने से इनकार कर दिया और फिर कहा कि अगर वह आएंगे भी तो खुश नहीं दिखेंगे।

डिप्रेशन से जूझ रहे अनुराग पत्नी ने छोड़ा साथ

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल का कहना है कि उनकी शादी में उनके माता-पिता नहीं थे और उन्होंने सारी तैयारी खुद की थी। अनुराग ने यह भी बताया कि मेरी मौत का जिम्मेदार मम्मी पापा कलम भाई और श्रेया होंगे। मेरे पास कुछ भी करने को नहीं बचा है मैं बहुत ज्यादा डिप्रेशन में हूँ। अनुराग ने यह भी कह रहे है कि उन्हे समझ नहीं आ रहा है कि कैसे वह यह फीलिंग दूर करें। अनुराग बताते है कि उन्होंने 5 दिन से कुछ खाया नहीं है उनका दिमाग एकदम खत्म हो चुका है।

अनुराग से अलग हुई पत्नी

अनुराग डोभाल से उनके परिवार ने सारी संपत्ति हड़प ली है, उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी भी दूसरों के बहकावे में आकर उन्हे छोड़कर चली गई है। अनुराग ने कहा कि मेरे जाने के बाद मम्मी पापा श्रेया बहुत सी चीज़ें कहेंगे और झूठ बोलेंगे लेकिन मैं गलत नहीं था। रितिका कहीं लोग तुम्हें इन्फ्लुएंस करेंगे और झूठ बोलेंगे लेकिन मैंने हमेशा तुमसे प्यार किया और सब तुम्हारे लिए किया अनुराग ने कहा कि काश रितिका तुम मुझ पर भरोसा करती काश तुम मेरे साथ खड़ी रहती। उनका कहना है कि रितिका को कई ऐसे लोगों ने मैनिपुलेट किया जो सच में किसी के साथ लॉयल नहीं थे। अनुराग बोले मेरे जाने के बाद कम से कम मेरे और मेरे बच्चे के लिए स्टैंड तो लो और सच बोलो मैं कभी भी आपको गलत साबित नहीं करना चाहता था लेकिन मेरे जाने के बाद प्लीज खड़े हो जाओ हमारी इज्जत के लिए लड़ो। अनुराग ने यूट्यूब वीडियो पर अपने परिवार के ऑडियो और व्हाट्सएप मैसेज भी शेयर किए हैं जिसमें उन्होंने अपने भाई कलम पर उन्हें एक्सपोज करने की धमकी तक दी है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top