Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
Anurag Dobhal Big Boss season 17 uttarakhand

उत्तराखण्ड

टिहरी गढ़वाल

Anurag Dobhal Big Boss: उत्तराखंड के अनुराग डोभाल नजर आएंगे रियलिटी शो बिग बॉस में

Anurag Dobhal Big Boss: बिग बॉस 17 में अनुराग संभालेंगे सलमान के घर की जिम्मेदारी, अन्य प्रतिभागियो के साथ जाएंगे दिमाग वाले रूम में….

Anurag Dobhal Big Boss
उत्तराखण्ड के होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। फिर बात चाहे शिक्षा के क्षेत्र की हों या फिर खेल के मैदान की या फिर मनोरंजन की दुनिया की, देवभूमि उत्तराखंड के होनहार युवाओं ने सभी क्षेत्रों में अपनी काबिलियत का परचम लहराया है। आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही प्रतिभाशाली युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जो वालीवुड अभिनेता सलमान खान के मोस्ट फेवरेट रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 17’ में नजर आने जा रहे हैं। जी हां.. हम बात कर रहे हैं राज्य के देहरादून जिले के रहने वाले अनुराग डोभाल की, जो बाबू भय्या के नाम से भी मशहूर है और The UK07 Rider” नाम से यूट्यूब चैनल चलाते हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर जहां 71 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं वहीं उनके इंस्टाग्राम में 51 लाख से अधिक फॉलोअर हैं। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है।
(Anurag Dobhal Big Boss)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: द्वाराहाट की मनीषा रौतेला बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बढ़ाया प्रदेश का मान

Anurag dobhal uk07 rider: आपको बता दें कि बिग बॉस के 17वें सीजन का आगाज आज 15 अक्टूबर से होने जा रहा है। हमेशा की तरह कुछ ही पल में इसे अभिनेता सलमान खान हास्ट करते हुए नजर आएंगे। इस शो में उत्तराखण्ड के अनुराग डोभाल भी नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस 17 के घर में दिमाग वाले रूम में इस बार अनुराग डोभाल (यूके07 राइडर), सनी आर्य (तहलका प्रैंक), जिग्ना वोरा, यूट्यूबर अरुण श्रीकांत माशेट्टी, सना रईस खान और एक अन्य कंटेस्टेंट जाएगा। यह भी बताया जा रहा है कि अनुराग को सलमान के घर की जिम्मेदारी भी दी गई है। बताते चलें कि अनुराग मूल रूप से राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले के कुलणा गांव के रहने वाले हैं। अपनी प्रारंभिक शिक्षा, नैनबाग टिहरी गढ़वाल के अलावा दूधली के प्रसिद्ध स्कूल डी० डी० एच० ए० और श्री गुरु राम राय स्कूल भनियावाला से प्राप्त करने वाले अनुराग ने देहरादून के डीएवी कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद वर्ष 2017 से मोटो ब्लॉगिंग के क्षेत्र में अपना करियर प्रारंभ किया था। एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले अनुराग के पिता जहां एक सरकारी स्कूल में गणित विषय के अध्यापक हैं वहीं उनकी मां एक कुशल गृहिणी हैं।
(Anurag Dobhal Big Boss)

यह भी पढ़ें- SHUBHANGI PANT TOLLYWOOD ACTRESS: उत्तराखंड की शुभांगी पंत छा गई टॉलीवुड में…

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

लेख शेयर करे

More in उत्तराखण्ड

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News

To Top