Connect with us
Uttarakhand's martyr vipin singh while on duty in Siachen, wave of mourning ran in the pauri garhwal

Home / Uttarakhand Martyr / सियाचिन में ड्यूटी के दौरान उत्तराखंड का लाल हुआ शहीद, पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर।

Uttarakhand Martyr उत्तराखण्ड

सियाचिन में ड्यूटी के दौरान उत्तराखंड का लाल हुआ शहीद, पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर।

1 min read

सियाचिन में ड्यूटी के दौरान पौड़ी गढ़वाल का लाल विपिन हुआ शहीद, खबर लगते ही पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर

सीमा पर भारत माँ की रक्षा के लिए न जाने कितने सपूतों ने अपनी शहादत दी है। एक बार फिर एक दुखद खबर सियाचिन से आ रही है जहां पौड़ी गढ़वाल का लाल विपिन अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहीद हो गए। विपिन पौड़ी गढ़वाल के 57 बंगाल इंजीनियर के जवान थे। वह वर्तमान में सियाचिन में ड्यूटी कर अपना फर्ज निभा रहे थे। बता दें कि विपिन मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के धारकोट गांव के रहने वाले थे। जवान विपिन सिंह के शहादत की खबर से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने भी अपने फेसबुक अकाउंट से उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की है। खबर लिखने तक पूर्ण जानकारी उनके बटालियन की ओर से नहीं मिल सकी है खबर मिलते ही जानकारी साझा की जाएगी।

Continue Reading

More in Uttarakhand Martyr

To Top