UTTARAKHAND NEWS उत्तरकाशी
Uttarkashi earthquake bhukamp today: उत्तरकाशी में भूकंप देर रात महसूस हुए झटके
1 min read
Uttarakhand news live uttarakhand latest news Uttarkashi earthquake bhukamp today उत्तरकाशी में देर रात भूकंप के झटकों से सहमे लोग, 2.4 रही तीव्रता; राहत की बात, कोई नुकसान नहीं
Uttarkashi earthquake bhukamp today Uttarkashi earthquake bhukamp today: felt in bhatwari may 15 uttarakhand breaking news today: उत्तराखण्ड में एक बार फिर धरती भूकंप के झटको से डोली है। दरअसल राज्य के उत्तरकाशी जनपद में शुक्रवार देर रात भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। जिससे लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में धरती हल्की कांपने से लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.4 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से उत्तर-पूर्व दिशा में लगभग चार किलोमीटर दूर भटवाड़ी तहसील क्षेत्र के गणेशपुर जंगलों में जमीन से करीब पांच किलोमीटर नीचे बताया गया है।
संवेदनशील क्षेत्र होने से बढ़ी लोगों की चिंता (uttarakhand bhukamp today Earthquake Zone)
भूकंप के झटके हल्के जरूर थे, लेकिन उत्तरकाशी जैसे संवेदनशील क्षेत्र में धरती के कंपन ने लोगों की पुरानी यादें ताजा कर दीं। जिला भूकंप की दृष्टि से जोन-4 और जोन-5 में आता है, जिसे अत्यधिक संवेदनशील माना जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय अचानक धरती हिलने का एहसास होते ही कई परिवार घबराकर घरों से बाहर निकल आए। हालांकि कुछ ही सेकंड में स्थिति सामान्य हो गई, लेकिन लोगों के चेहरों पर चिंता साफ दिखाई दी।
1991 के विनाशकारी भूकंप की यादें फिर हुईं ताजा (Uttarkashi earthquake today bhukamp news today Seismic Alert)
उत्तरकाशी में जब भी भूकंप के झटके महसूस होते हैं, तो वर्ष 1991 की भयावह त्रासदी लोगों के जहन में फिर से ताजा हो जाती है। उस समय आए 6.6 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप ने पूरे क्षेत्र में भारी तबाही मचाई थी। बड़ी संख्या में लोगों की जान गई थी और कई गांव बुरी तरह प्रभावित हुए थे। इसी वजह से अब भी यहां हल्के झटकों से लोगों की धड़कनें बढ़ जाती हैं। विशेषज्ञ भी लगातार पहाड़ी क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने की सलाह देते रहे हैं।
प्रशासन ने हालात पर रखी नजर (Uttarkashi news today Uttarkashi bhukamp today Disaster Management)
जिला आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार भूकंप के झटके मुख्य रूप से जिला मुख्यालय क्षेत्र तक ही सीमित रहे। अन्य तहसीलों से किसी तरह की हलचल या नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की रिपोर्ट के आधार पर भूकंप की गहराई कम होने के कारण हल्का कंपन महसूस किया गया। फिलहाल किसी भी प्रकार की आपात स्थिति सामने नहीं आई है, लेकिन प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- Tehri rain news today: टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश अतिवृष्टि से तबाही घरों में घुसा मलबा दबे वाहन
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
