Connect with us
Uttarakhand news: Block chief's car crushed bike riders in Rudrapur kichha highway, painful death of one on the spot.

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखंड: ब्लॉक प्रमुख की कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: ब्लॉक प्रमुख की कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत

1 min read

रूद्रपुर किच्छा हाइवे (Kichha rudrapur highway) पर हुआ दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत, एक अन्य महिला गम्भीर रूप से घायल…

राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राज्य के किसी ना किसी हिस्से से लगभग रोज ही सुनाई देने वाली दर्दनाक सड़क दुघर्टना की खबर आज राज्य के ऊधमसिंह नगर जिले से सामने आ रही है जहां रूद्रपुर किच्छा मार्ग (Kichha rudrapur highway) पर ब्लॉक प्रमुख की कार ने एक बाइक को भयंकर टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक के पीछे बैठी महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने जहां मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं गम्भीर रूप से घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाज़ुक बताई गई है। फिलहाल अभी तक बाइक सवार मृतक युवक और गम्भीर रूप से घायल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस विभाग की टीम हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: दिल्ली से पहाड़ आ रहे थे बेटी की शादी करने सड़क हादसे में दुल्हन और पिता की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के ऊधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर विकासखंड की ब्लाक प्रमुख ममता जल्होत्रा के पति विपिन जल्होत्रा अपनी पत्नी की कार से बीते रोज रूद्रपुर से किच्छा की ओर जा रहे थे। बताया गया है कि जैसे ही ब्लाक प्रमुख की कार किच्छा-रुद्रपुर हाईवे पर जैन फैक्ट्री के पास पहुंची तो उसने सामने से आ रही एक बाइक को भयंकर टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही हो गई जबकि पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इतना ही नहीं हादसे के बाद कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में घुस गई। हादसे के वक्त कार को ब्लाक प्रमुख का ड्राइवर पूरन चला रहा था। हादसे की सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल महिला को 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार अभी भी जारी है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में शादी से लौट रही कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, पिता-पुत्र समेत पांच की मौत

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top