Connect with us
Uttarakhand road accident today: pickup Driver jumped to save the lives of three scooty rider girls dineshpur us Nagar
Image : social media ( Uttarakhand road accident today)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Dineshpur road Accident today: दिनेशपुर 3 लड़कियों की जिंदगी बचाने को चलती गाड़ी से कूदा चालक

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT ऊधमसिंह नगर

Dineshpur road Accident today: दिनेशपुर 3 लड़कियों की जिंदगी बचाने को चलती गाड़ी से कूदा चालक

1 min read

Uttarakhand road accident today: तीन लड़कियों की जान बचाने के लिए चलती गाड़ी से कूदा ड्राइवर, स्कूटी बचाने के चक्कर में नाले में गिरा पिकअप

Uttarakhand road accident today: pickup Driver jumped to save the lives of three scooty rider girls dineshpur us Nagar Uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहाँ पर पिकअप वाहन चालक ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए तीन इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार युवतियों की ज़िंदगी बचाई। इतना ही नहीं बल्कि उसने युवतियों की जान बचाने के लिए चलती गाड़ी से कूद लगाई जिसके कारण पिकअप सीधा नाले में जा गिरी। वो तो गनीमत रही की पिकअप चालक की जिंदगी बच गई।

यह भी पढ़े :रामनगर की आकांक्षा जोशी बनेंगी फ्लाइंग ऑफिसर, AFCAT में हासिल की ऑल इंडिया रैंक-4

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के निवासी अमित कुमार पिकअप वाहन में कांच का सामान लेकर उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर की ओर जा रहे थे। तभी जैसे ही उनका वाहन उधम सिंह नगर के गदरपुर मटकोटा मार्ग पर चंदनगढ़ के पास पहुंचा तो कालीनगर की ओर से तीन युवतियाँ एक इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर सामने से आ गई। पिकअप वाहन चालक ने टक्कर से बचने के लिए तुरंत वाहन को मोड़ा लेकिन पिकअप का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नाले में जा गिरी।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, पत्नी का जन्मदिन मनाने आए युवक की नींद में मौत

पिकअप वाहन चालक को आई चोटें , स्कूटी सवार युवतियां सुरक्षित ( udham singh nagar news today) Uttarakhand road accident news

घटना पर स्थानीय लोगों का कहना है, कि चालक ने खतरे को भापते हुए वाहन से समय रहते छलांग लगाई जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि इस दौरान पिकअप वाहन चालक को चोटें आई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इस हादसे में स्कूटी सवार तीनों युवतियां पूरी तरह सुरक्षित है लेकिन पिकअप को काफी नुकसान पहुंचा है जिसमें लदा काँच का सामान भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन ने मिलकर क्रेन की मदद से नदी में फंसी पिकअप को बाहर निकाला।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top