UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT ऊधमसिंह नगर
Uttarakhand news: सितारगंज में बेकाबू डंपर की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की गई जिंदगी
1 min read
Sitarganj Breaking News : बेकाबू डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की गई ज़िंदगी, परिजनों में मचा कोहराम
Uttarakhand Sitarganj Breaking News: Dumper Runs Over Bike Rider, sagar kumar Dies During Treatment US Nagar: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है ,जहां पर ड्यूटी पर जा रहे एक युवक को बेकाबू डंपर ने कुचल दिया। घटना के बाद से मृतक युवक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। बताते चलें इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है बल्कि इससे पहले भी कई सारे लोग डंपर की चपेट में आकर हादसों का शिकार हो चुके हैं।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: धामी सरकार के ‘जन-जन के द्वार’ अभियान से लोगों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के भूड़ महौलिया निवासी 22 वर्षीय विशाल सागर पुत्र सुरेश कुमार सागर वर्तमान में उधम सिंह नगर जिले के निवासी थे। विशाल सागर सितारगंज सिडकुल में काम करता था जो बीते बुधवार की सुबह अपनी बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहा था। तभी इस दौरान जैसे ही उसकी बाइक नया गांव सिसैयां के पास पहुंची तो बेकाबू डंपर नंबर up25ct2426 ने विशाल की बाइक को जोरदार टक्कर मारी।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news live: देहरादून में इंस्टाग्राम रील से खुला लाखों की ज्वेलरी चोरी का मामला
जवान बेटे की मौत से सदमे में परिजन (udham singh nagar road accident news)
बाइक और डंपर के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को घटित होता देख आसपास के लोगों ने तुरंत विशाल को घायल अवस्था में सितारगंज के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने उसे रुद्रपुर के लिए रेफर किया। रुद्रपुर में उपचार के दौरान विशाल के हालत में कोई सुधार नहीं हुआ जिसके कारण उसने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। विशाल की मौत के बाद से उसके परिजनों को गहरा सदमा लगा है।
