Connect with us
Uttarakhand News: Full lockdown in Nainital district diffrent cities haldwani Ramnagar

Home / LOCKDOWN IN UTTARAKHAND / उत्तराखंड: नैनीताल जिले के इन बड़े शहरों में 10 मई तक पूर्ण लॉकडाउन DM का आदेश जारी

LOCKDOWN IN UTTARAKHAND उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: नैनीताल जिले के इन बड़े शहरों में 10 मई तक पूर्ण लॉकडाउन DM का आदेश जारी

1 min read

नैनीताल (Nainital) जिले में फिर बढ़ी पूर्ण लाकडाउन (Full Lockdown) की समय-सीमा, जिलाधिकारी ने जारी किए विस्तारीकरण के आदेश..

सम्पूर्ण लाकडाउन/कोरोना कर्फ्यू को लेकर राज्य के नैनीताल (Nainital) जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिले भर में लगाये गये कोरोना कर्फ्यू एक बार फिर विस्तारित कर दिया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि नैनीताल जिले के कर्फ्यू प्रभावित इलाकों में अब आगामी 10 मई सोमवार सुबह पांच बजे तक पूर्ण लाकडाउन (Full Lockdown) लागू रहेगा। इस दौरान आवश्यकीय सेवाओं से संबंधित दुकानों यथा दूध, सब्जी, राशन के साथ ही भवन निर्माण सामग्री से संबंधित दुकानें भी दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी। बता दें कि जिलाधिकारी ने जिले के तीन शहरों हल्द्वानी, लालकुआं और रामनगर में 26 अप्रैल से 3 म‌ई तक संपूर्ण लाकडाउन‌ की घोषणा की थी। 2 म‌ई को इसे विस्तारित करते हुए जहां लाकडाउन की समय सीमा को 6 म‌ई की सुबह पांच बजे तक बढ़ाया गया था वहीं नैनीताल के साथ ही जिले के कई ग्रामीणों क्षेत्रों को भी इसमें समाहित कर लिया गया था।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में लग सकता है पूर्ण लॉकडाउन मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियो की बैठक में आज होगा फैसला

Continue Reading

More in LOCKDOWN IN UTTARAKHAND

To Top