Connect with us
Uttarakhand news: Almora DM announced strict weakened full lockdown order.

Home / LOCKDOWN IN UTTARAKHAND / अल्मोड़ा डीएम ने सख्त विकेंड लॉकडाउन का जारी किया आदेश, वाहनों से लेकर कार्यालय सभी होंगे बंद

LOCKDOWN IN UTTARAKHAND अल्मोड़ा

अल्मोड़ा डीएम ने सख्त विकेंड लॉकडाउन का जारी किया आदेश, वाहनों से लेकर कार्यालय सभी होंगे बंद

1 min read

बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अब अल्मोड़ा (Almora) में लगा वीकेंड लाकडाउन (Full Lockdown), सख्त प्रावधानों की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश..

सरकार द्वारा कोरोना महामारी के बढ़ते कहर के लिए लगातार गाइडलाइंस जारी कर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। विभिन्न जिलों के जिला प्रशासन द्वारा भी समय-समय पर इस संबंध में आदेश जारी किए जा रहे हैं। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के अल्मोड़ा (Almora) जिले से सामने आ रही है जहां जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने वीकेंड लाकडाउन (Full Lockdown) के आदेश जारी कर दिए हैं। यह वीकेंड लाकडाउन कितना सख्त होगा इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जहां शनिवार को आवश्यक सेवाओं यथा पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर सहित सब्जी, डेयरी आदि की दुकानें दोपहर बारह बजे तक खुल सकेंगी वहीं रविवार को पेट्रोल पंप और मेडिकल स्टोर के अलावा सब कुछ बंद रहेगा। इस दौरान सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालय और बैंक आदि भी पूरी तरह बंद रहेंगे। इतना ही नहीं आवश्यक सेवाओं को छोड़कर इस दौरान सभी सार्वजनिक एवं निजी वाहनों के साथ ही लोगों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध रहेगा। जिलाधिकारी द्वारा निर्गत आदेश में बताया गया है कि शनिवार और रविवार का यह वीकेंड कर्फ्यू जिले में अग्रिम आदेशों तक जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: नैनीताल जिले के इन बड़े शहरों में 10 मई तक पूर्ण लॉकडाउन DM का आदेश जारी

Continue Reading

More in LOCKDOWN IN UTTARAKHAND

To Top