Connect with us
Uttarakhand news: UTTARAKHAND government announced state holiday on Egas festival, CM Dhami tweeted in the pahadi language.

Home / PUSHKAR SINGH DHAMI / लोकपर्व इगास पर भी होगा राजकीय अवकाश, CM धामी ने पहाड़ी में ट्वीट कर दी जानकारी

PUSHKAR SINGH DHAMI उत्तराखण्ड

लोकपर्व इगास पर भी होगा राजकीय अवकाश, CM धामी ने पहाड़ी में ट्वीट कर दी जानकारी

1 min read

Uttarakhand बड़ी खबर: छठ के बाद इगास (Egas festival) (बूढ़ी दिवाली, बग्वाल) पर भी होगा राजकीय अवकाश (holiday), मुख्यमंत्री धामी ने पहाड़ी भाषा में ट्वीट कर दी जानकारी..

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राजधानी देहरादून से आ रही है जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी घोषणा करते हुए लोकपर्व इगास (बग्वाल, बूढ़ी दिवाली) (Egas festival) पर राजकीय अवकाश (holiday) का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री धामी ने यह जानकारी पहाड़ी भाषा में ट्वीट करते हुए दी। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है “उत्तराखण्ड (Uttarakhand) की समृद्ध लोकसंस्कृति कु प्रतीक लोकपर्व ‘इगास’ पर अब छुट्टी रालि। हमारू उद्देश्य च कि हम सब्बि ये त्यौहार तै बड़ा धूमधाम सै मनौ, अर हमारि नई पीढी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ।
यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा: CM धामी ने स्याल्दे बिखौती कौतिक व जागेश्वर श्रावणी मेले को राज्य मेला किया घोषित

विदित हो कि इससे पूर्व उत्तराखण्ड सरकार ने बीते 10 नवंबर को छठ पर्व पर भी राजकीय अवकाश घोषित किया था। जिसके बाद से लोकपर्वों पर अवकाश ना घोषित करने को लेकर सोशल मीडिया पर उत्तराखण्ड सरकार की जबरदस्त किरकिरी हो रही थी। आगामी चुनावी वर्ष को देखते हुए किसी को भी नाराज ना करने की कोशिश की में जुटी भाजपा सरकार ने इगास पर अवकाश घोषित कर न केवल जनभावनाओं का सम्मान किया है बल्कि नाराज उत्तराखण्ड वासियों को भी साधने की पूरी कोशिश की है।

यह भी पढ़ें– उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2021 के लिए हरेला पर्व को किया सार्वजनिक अवकाश में शामिल

Continue Reading

More in PUSHKAR SINGH DHAMI

To Top