Connect with us
Uttarakhand government included Harela festival in public holiday for the year 2021

Home / HARELA / उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2021 के लिए हरेला पर्व को किया सार्वजनिक अवकाश में शामिल

HARELA उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2021 के लिए हरेला पर्व को किया सार्वजनिक अवकाश में शामिल

1 min read

काफी लम्बे समय से पहाड़ी समाज को था इंतजार, उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2021 के लिए हरेला पर्व (Harela Festival) को किया सार्वजनिक अवकाश(Public Holiday)..

उत्तराखण्ड सरकार ने लोकपर्व हरेला (Harela Festival) पर वर्ष 2021 में सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) घोषित कर दिया है। बता दें कि पिछले कई वर्षों से पहाड़ी समाज से जुड़े लोग, सामाजिक संगठन खासकर कुमाऊं के लोग हरेला पर सार्वजनिक अवकाश की मांग करते आए हैं। जिसको देखते हुए सरकार ने इस वर्ष फरवरी माह में एक प्रस्ताव को मंजूरी देकर हरेला पर्व पर घोषित किए जाने वाले निर्बंधित अवकाश को सार्वजनिक अवकाश में परिवर्तित कर दिया था। प्रस्ताव को मंजूरी देने के साथ ही सरकार ने यह भी साफ कर दिया था कि आगामी वर्षों में हर साल हर साल हरेला पर्व पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसी के तहत इस वर्ष 2020 में बीते 16 जुलाई को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था और अब आगामी वर्ष 2021 के लिए में भी हरेला पर्व पर 16 जुलाई 2021 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
यह भी पढ़ें- हरियाली और ऋतु परिवर्तन का प्रतीक….”उत्तराखण्ड के लोक पर्व हरेला का महत्व”

सरकार ने जारी किया वर्ष 2021 के लिए अवकाशों की सूची, 24 सार्वजनिक अवकाशों के साथ ही 18 निर्बन्धित अवकाश भी है शामिल:-

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड सरकार ने आगामी वर्ष 2021 के लिए सार्वजनिक अवकाश की सूची जारी कर दी है। राज्य के प्रभारी सचिव सामान्य प्रशासन पंकज पांडेय की ओर से बुधवार को जारी सार्वजनिक अवकाशों की अधिसूचना में जहां 24 सार्वजनिक अवकाश है वहीं 18 निर्बन्धित अवकाश घोषित किए गए हैं। सार्वजनिक अवकाशों की सूची में तीन राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस एवं गांधी जयंती के साथ-साथ होली, दीपावली, रक्षाबंधन, ईद, हरेला तथा क्रिसमस आदि त्यौहार शामिल हैं वहीं मकर संक्रांति, बसंत पंचमी, वैशाखी, भैया दूज, छोटी दीपावली एवं छठ पूजा आदि पर निर्बंधित अवकाश घोषित किया गया है। इसी तरह राज्यपाल की ओर से भी चार सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं जिनमें गुरु गोविंद सिंह जयंती 20 जनवरी, चेटीचंद 13 अप्रैल, विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर एवं गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस 24 नवंबर शामिल हैं।
उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2021 के लिए हरेला पर्व को किया सार्वजनिक अवकाश में शामिल

यह भी पढ़ें- दूसरे धर्म और जाति में शादी करने पर 50 हजार रुपये देगी उत्तराखंड सरकार, आखिर क्या है सच्चाई?

Continue Reading

More in HARELA

To Top