Connect with us
Uttarakhand road accident udham SINGH Nagar: three friends died in bike road accident

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उतराखण्ड: अंतिम संस्कार से घर लौट रहे एक ही गांव के तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उतराखण्ड: अंतिम संस्कार से घर लौट रहे एक ही गांव के तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

1 min read

रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से वापस लौट रहे थे तीनों बाइक सवार दोस्त, अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक सड़क हादसे में हुई मौत, परिवारों में कोहराम, गांव में पसरा मातम….

राज्य के ऊधमसिंह नगर जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है जहां रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों की तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक तीनों युवक दोस्त थे तथा एक ही गांव के रहने वाले थे। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वाहन की टक्कर से बाइक बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उधर दूसरी ओर हादसे की खबर से जहां मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है वहीं एक साथ तीन नौजवानों की अकस्मात मौत से पूरे गांव में भी मातम पसरा हुआ है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो युवकों की मौके पर ही मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के ऊधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र के डियोढ़ी गांव निवासी अकरम पुत्र हामिद रजा, इंतजार हुसैन पुत्र अनवार हुसैन एवं जलीस पुत्र मो.हनीफ बीते रोज खटीमा निवासी अपने एक रिश्तेदार की मौत पर उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। बताया गया है कि अंतिम संस्कार के बाद वह अपनी बाइक से गांव लौट रहे थे परन्तु जैसे ही उनकी बाइक नानकसागर डैम के समीप बाइपास पर पहुंची तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर छिटकते हुए काफी दूर जा गिरी जबकि बाइक सवार तीनों युवकों की भी सड़क पर गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों से मिल रही जानकारी के मुताबिक तीनों युवक अपने पीछे भरे पूरे परिवार को रोते-बिलखते छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: मातम में बदली शादी की खुशियां, बारात की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो युवकों की मौत


यूट्यूब पर जुड़िए

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top