UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT चम्पावत
Uttarakhand news: हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही कार गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, तीन गंभीर
1 min read
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार में लगी आग, दो लोगों की मौत, महिला समेत दो मासूम बच्चे गंभीर |Champawat Road Accident| Tanakpur Pithoragarh Highway car accident|
Champawat Road Accident|Tanakpur Pithoragarh Highway car accident| उत्तराखंड के चंपावत जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। पिथौरागढ़-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरोड़ाखान और बापरू के बीच एक ऑल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 से 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरते ही कार में अचानक धमाके जैसी आवाज हुई और शॉर्ट सर्किट के कारण उसमें भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई और जलकर खाक हो गई।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: हल्द्वानी में गाय ने दिया दो मुंह वाली बछिया को जन्म, चार आंखें और तीन कान
हादसे में दो लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल (Car Falls Into Gorge)
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना की ओर जा रही थी। हादसे में वाहन चालक राजेन्द्र कुमार (48) निवासी डीडीहाट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार बलदेव कुमार (36) निवासी कनालीछीना, पिथौरागढ़ की कार में जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे के दौरान एक महिला और दो मासूम बच्चे वाहन से बाहर खाई में जा गिरे, जिससे उनकी जान बच गई, लेकिन तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
महिला और दो बच्चों की हालत नाजुक (Champawat Accident News)
हादसे में घायल नीतू देवी (36), पत्नी स्वर्गीय बलदेव कुमार, उनकी आठ वर्षीय बेटी अक्षिता और पांच वर्षीय पुत्र आरव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें आपातकालीन वाहन के जरिए उपचार के लिए उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि तीनों घायलों की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: नैनीताल कालाढूंगी रोड पर टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौत
नई कार खरीद कर जा रहे थे घर दो चचेरे भाइयों की जलकर मौत
हल्द्वानी से नई खरीदी गई टाटा पंच कार में सवार परिवार खुशी-खुशी घर लौट रहा था, लेकिन लोहाघाट क्षेत्र में मरोड़ा खान और बंतोली के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 300 से 350 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद कार में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में चचेरे भाई 36 वर्षीय सीआरपीएफ जवान बलदेव कुमार और 48 वर्षीय राजेंद्र कुमार कार में फंस गए और जिंदा जलकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं बलदेव कुमार की पत्नी 34 वर्षीय नीतू देवी, आठ वर्षीय बेटी अक्षिता और पांच वर्षीय बेटा आरव कार से छिटककर बाहर गिर गए, जिससे उनकी जान बच गई, लेकिन तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि बलदेव कुमार ने चार जून को ही यह नई टाटा पंच खरीदी थी और पहली बार अपने परिवार के साथ नई कार लेकर पिथौरागढ़ घर जा रहे थे, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही यह सफर एक दर्दनाक त्रासदी में बदल गया।
