Connect with us
Uttarakhand police accident: scorpio fell into ditch Ganga river shivpuri SHO vinod sharma died rishikesh badrinath highway
फोटो सोशल मीडिया Uttarakhand police accident sho vinod sharma

Home / Uttarakhand Police / Uttarakhand police accident: खाई में लुढ़ककर नदी में गिरी उत्तराखण्ड पुलिस की गाड़ी SHO शहीद

Uttarakhand Police UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

Uttarakhand police accident: खाई में लुढ़ककर नदी में गिरी उत्तराखण्ड पुलिस की गाड़ी SHO शहीद

1 min read

Uttarakhand police news today uttarakhand police accident today uttarakhand Scorpio accident today rishikesh badrinath highway accident today vinod sharma uttarakhand Police sho ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी उत्तराखण्ड पुलिस की गाड़ी, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा शहीद 

Uttarakhand police accident: scorpio fell into ditch Ganga river shivpuri SHO vinod sharma died rishikesh badrinath highway: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी एवं बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर ऋषिकेश से सामने आ रही है। जहां ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर उत्तराखंड पुलिस के जवानों की गाड़ी खाई में लुढ़ककर गंगा नदी में समा जाने से एक पुलिस अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि यह दर्दनाक हादसा सोमवार देर रात उस समय घटित हुआ जब एक उत्तराखण्ड पुलिस जवानों से भरा स्कॉर्पियो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़ककर सीधे गंगा नदी में समा गया। दुर्घटना में मुनि की रेती थाना क्षेत्र की शिवपुरी चौकी के प्रभारी विनोद शर्मा की जान चली गई।

हादसे के बाद मचा हड़कंप (badrinath highway Road Accident)

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना ऋषिकेश क्षेत्र में शिवपुरी के पास हुई, जहां स्कॉर्पियो वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। दुर्घटना स्थल की परिस्थितियों को देखते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया गया और खाई में गिरे लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया गया। रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद वाहन तक पहुंचकर चौकी प्रभारी विनोद शर्मा को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की हुई पहचान (SHO vinod sharma uttarakhand Police Officer)

दुर्घटना में जान गंवाने वाले अधिकारी की पहचान विनोद शर्मा के रूप में हुई है, जो थाना मुनि की रेती के अंतर्गत शिवपुरी चौकी में चौकी प्रभारी के पद पर तैनात थे। विनोद शर्मा देहरादून के डोईवाला स्थित रानीपोखरी के निवासी थे। वे पहले सेना में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। वह इससे पहले ढालवाला और कैलाश गेट चौकी के प्रभारी भी रह चुके थे। उनके एक भाई भी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। अपने कर्तव्यनिष्ठ व्यवहार और सेवा भावना के लिए पहचाने जाने वाले विनोद शर्मा के असामयिक निधन से पुलिस विभाग को बड़ा झटका लगा है।

अन्य घायलों की जानकारी का इंतजार (rishikesh scorpio accident Rescue Operation)

हादसे के समय वाहन में और कौन-कौन सवार थे तथा कितने लोग घायल हुए हैं, इस संबंध में अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और प्रशासन की ओर से घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों की स्थिति और दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू (uttarakhand police accident today Investigation)

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि स्कॉर्पियो वाहन किस वजह से खाई में गिरा। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक स्तर पर सड़क की स्थिति, वाहन की गति और अन्य संभावित कारणों को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

पुलिस विभाग में शोक की लहर (Uttarakhand Police news today)

उत्तराखंड पुलिस के एक सक्रिय अधिकारी की इस तरह हुई मौत ने पूरे विभाग को स्तब्ध कर दिया है। सहकर्मी, स्थानीय लोग और क्षेत्रीय नागरिक इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से भी घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

नोट: यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है जैसे-जैसे आधिकारिक जानकारी सामने आएगी, समाचार को अपडेट किया जाएगा।
यह भी पढ़ें– Uttarakhand News hindi: हल्द्वानी रेलवे ट्रैक पर मिला होटल मैनेजमेंट के छात्र सौरभ बजेठा का शव

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

 

Continue Reading

More in Uttarakhand Police

To Top