Connect with us
Uttarakhand news: Nainital Kaladhungi Road Accident Tempo Traveller Falls into ditch, Two merut Women died
Image : social media ( Nainital Road Accident News)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Uttarakhand news: नैनीताल कालाढूंगी रोड पर टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौत

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT नैनीताल

Uttarakhand news: नैनीताल कालाढूंगी रोड पर टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौत

1 min read

|Nainital Kaladhungi Road Accident today, Tempo Traveller Crash| नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा; दो महिलाओं की मौत

|Nainital Kaladhungi Road Accident today, Tempo Traveller Crash| इस वक्त उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहां नैनीताल-कालाढूंगी मोटर मार्ग पर लाल मिट्टी क्षेत्र के पास एक भयानक सड़क हादसा हो गया। एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़े :Almora News Today: बाड़ेछीना में जागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं की मैक्स खाई में गिरी….

जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले थे, जो नैनीताल घूमने आए थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बमुश्किल रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया।

हादसे में दो महिलाओं की मौत, कई लोग घायल (Two Women Died, Several Injured)

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान और अन्य औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। वहीं, कई बच्चे और महिलाएं सहित अन्य यात्री घायल हुए हैं।

घायलों में सुहेमा (8 वर्ष, पुत्री नफीस), तस्वीब्या (11 वर्ष, पुत्री रहीस), माहिरा (1 वर्ष, पुत्री नईमुद्दीन), सोफिया (15 वर्ष, पुत्री नवाब), सना (22 वर्ष, पत्नी आशिक), आशिक (24 वर्ष, पुत्र नवाबुद्दीन), साद (2 वर्ष, पुत्र आशिक), आयशा (पत्नी मोनिश, 23 वर्ष), अनिशा (पत्नी निजामुद्दीन, 40 वर्ष), शाकिर (35 वर्ष, पुत्र यामिन), फरत (48 वर्ष, पत्नी इकबाल), नफीस अहमद, रशीद अहमद (45 वर्ष), लाइबा (30 वर्ष, पत्नी नईम), उल्बिया (25 वर्ष, पुत्री अनीश अहमद), मोनिश (30 वर्ष, पुत्र निजामुद्दीन), रेशमा (40 वर्ष, पत्नी नवाब), रुकसाना (50 वर्ष, पत्नी अनीश अहमद), इनम (9 वर्ष, पुत्री शाकिर), फेह्जा (5 वर्ष, पुत्री शाकिर) और अबूजर (7 वर्ष, पुत्र शाकिर) शामिल हैं।

कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि कई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े :Pithoragarh Postman news: फिर सुर्खियों में हरियाणा के पोस्टमैन अब महिला कर्मी बोली “लड़की हूं, फंसा दूंगी”

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव (Bodies Sent for Postmortem)

पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस जांच जारी (Police Investigation Ongoing)

हादसे के कारणों की जांच जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई हो सकती है, वहीं ब्रेक फेल होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान सुनिश्चित कर उनके परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया भी जारी है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top