Connect with us
हेलीकॉप्टर क्रैश अपडेट: 11 लोगों के शव बरामद, जनरल रावत समेत तीन गंभीर घायल

Home / देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर / हेलीकॉप्टर क्रैश अपडेट: 11 लोगों के शव बरामद, जनरल रावत समेत तीन गंभीर घायल

देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर देश

हेलीकॉप्टर क्रैश अपडेट: 11 लोगों के शव बरामद, जनरल रावत समेत तीन गंभीर घायल

1 min read

तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए सेना के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही सैन्य टीमों को दुर्घटनास्थल से 11 लोगों के शव बरामद हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की पुष्टि की गई है। हालांकि अभी तक शहीद जवानों की पहचान नहीं हो पाई है। जबकि तीन अधिकारियों के गम्भीर रूप से घायल होने की खबर है जिनमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत भी शामिल है। सेना के 11 अधिकारियों की शहादत की खबर से जहां समूचे देश में शोक की लहर दौड़ गई है वहीं इस वक्त सभी की निगाहें संसद पर टिकी हुई है। जहां कुछ ही देर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बयान देकर सारी स्थिति स्पष्ट करेंगे।

बता दें कि इस हेलीकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत समेत उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी मौजूद थी। हादसे की हर अपडेट पर देशवासियों के साथ ही सेना की अधिकारी भी नजरें गड़ाए हुए हैं। बताया गया है कि वायुसेना प्रमुख खुद हादसे की जानकारी लेने के लिए कुछ ही समय बाद दुर्घटनास्थल पर पहुंच जाएंगे।

Continue Reading

More in देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

To Top