Connect with us
Uttarakhand news: The young man died on the spot when the car fell down from the bridge in dehradun accident. Dehradun Car Accident

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखंड: पुल से नीचे जा गिरी कार युवक की मौके पर ही मौत, बमुश्किल किया रेस्क्यू ऑपरेशन

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: पुल से नीचे जा गिरी कार युवक की मौके पर ही मौत, बमुश्किल किया रेस्क्यू ऑपरेशन

1 min read

Dehradun Car Accident: दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत, तेज रफ्तार बताया गया हादसे का कारण, परिवार में मचा कोहराम…

राज्य में सड़क दुर्घटनाओं ने ऐसा तांडव मचाया है कि यात्रा के दौरान न केवल यात्रियों को बल्कि उनके परिजनों को भी सुरक्षित घर वापसी की चिंता लगी ही रहती है। ऐसा हों भी क्यों ना, अब तो शायद ही ऐसा कोई दिन गुजरता होगा जब राज्य के किसी ना किसी हिस्से से दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं की दुखद खबरें सुनने को ना मिलती हों। ऐसी ही एक खबर आज फिर राज्य के देहरादून जिले से सामने आ रही है जहां सहसपुर में एक कार के अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर जाने के कारण एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
(Dehradun Car Accident)
यह भी पढ़ें- अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे उत्तराखंड रोडवेज के चालक, नशे में धुत होकर क‌ई किमी दौड़ाई बस

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासनगर से देहरादून जा रही एक कार जैसे ही सहसपुर में ढाकी पुल पर पहुंची तो एकाएक अनियंत्रित होकर पलटकर पुल से नीचे गिर गई। जिससे धमावाला देहरादून निवासी ध्रुव वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार चुक्खू मोहल्ला निवासी अभिषेक कोटी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस कर्मियों द्वारा उपचार हेतु सहसपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे का कारण कार का अत्यधिक रफ्तार में होना बताया गया है। पुलिस विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: तेज रफ्तार कार ने एक साथ रौंदा 10 लोगों को, मच गई चीख-पुकार

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top