Connect with us
Uttarakhand news: Speeding car trampled 10 people at once in nainital accident. Nainital Car Accident uttarakhand latest news.

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखंड: तेज रफ्तार कार ने एक साथ रौंदा 10 लोगों को, मच गई चीख-पुकार

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: तेज रफ्तार कार ने एक साथ रौंदा 10 लोगों को, मच गई चीख-पुकार

1 min read

Uttarakhand Nainital Car Accident: नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, नशे में चूर कार चालक ने मासूम बच्चे समेत 10 लोगों को रौंदा, पुलिस कर रही है आरोपी चालक से पूछताछ..

राज्य के नैनीताल जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है जहां अभी-अभी मल्लीताल रॉयल होटल के पास एक तेज रफ्तार कार ने 10 लोगों को रौंद दिया। हादसे में सभी लोगों के गम्भीर रूप से घायल होने की जानकारी मिल रही है। घायलों में एक मासूम बच्चा भी शामिल हैं। दर्दनाक हादसे की वजह से जहां सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई वहीं मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने सभी घायलों को बीडी पांडेय जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। पुलिस विभाग की टीम ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
(Uttarakhand Nainital Car Accident)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत परिजनों में कोहराम

बताया गया है कि दिल्ली निवासी आरोपी चालक परवेज शराब के नशे में धुत था। वह काफी तेज गति से अपनी कार को माल रोड पर चला रहा था। स्थानीय लोगों के रोकने पर उसने कार की गति और अधिक तेज कर दी और मून होटल, नैनीताल क्लब तिराहा समेत रॉयल होटल कंपाउंड क्षेत्र में सड़क पार कर रहे लगभग 10 लोगों को बुरी तरह रौंद दिया। पुलिस विभाग की टीम आरोपी कार चालक से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क हादसा, अल्टो कार को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, दो युवकों की मौत


उत्तराखंड: तेज रफ्तार कार ने एक साथ रौंदा 10 लोगों को, मच गई चीख-पुकार

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top