Connect with us
Uttarakhand news: Garhwal Rifles soldier akhil Negi of ramnagar nainital martyr on duty in rajsthan.

Home / Uttarakhand Martyr / उत्तराखण्ड: दुखद खबर, ड्यूटी में तैनात गढ़वाल राइफल्स का जवान शहीद, दौड़ी शोक की लहर

Uttarakhand Martyr उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: दुखद खबर, ड्यूटी में तैनात गढ़वाल राइफल्स का जवान शहीद, दौड़ी शोक की लहर

1 min read

Martyr akhil Negi Ramnagar: वर्तमान में राजस्थान में तैनात था शहीद जवान, महज 23 वर्ष की उम्र में कह गया अलविदा, परिवार में मचा कोहराम….

राजस्थान से समूचे उत्तराखण्ड के लिए दुखद खबर सामने आ रही है जहां ड्यूटी में तैनात भारतीय सेना की 19 गढ़वाल राइफल में तैनात जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान अखिल नेगी के रूप में हुई है। बताया गया है कि शहीद अखिल, राज्य के नैनीताल जिले के रामनगर के रहने वाले थे। उनकी शहादत की खबर से जहां परिवार में कोहराम मच गया है वहीं समूचे उत्तराखण्ड में भी शोक की लहर दौड़ गई है। अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक जवान की शहादत का कारण एकाएक तबीयत बिगड़ना बताया जा रहा है।
(Martyr akhil Negi Ramnagar)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: कोटद्वार अग्निवीर भर्ती रैली से लौट रहे युवाओं की कार हो गई दुर्घटनाग्रस्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के नैनीताल जिले के रामनगर के पीरुमदारा क्षेत्र के दूल्हेपुरी गांव के बद्री विहार थर्ड निवासी 23 वर्षीय अखिल नेगी भारतीय सेना की 19 गढ़वाल राइफल में कार्यरत थे। वर्तमान में उनकी तैनाती राजस्थान में थी। बताया जा रहा है कि बीते रोज ड्यूटी के दौरान एकाएक अखिल की तबीयत बिगड़ गई, जिस पर सैन्य अधिकारियों ने उन्हें तुरंत उदयपुर स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। उनकी शहादत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों की आंखों से अश्रुओं की धारा थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
(Martyr akhil Negi Ramnagar)

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़: शहीद दिनेश बोहरा का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव तो बिलख पड़े परिजन

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Uttarakhand Martyr

To Top