उत्तराखण्ड गैरसैंण
उत्तराखंड: कोटद्वार अग्निवीर भर्ती रैली से लौट रहे युवाओं की कार हो गई दुर्घटनाग्रस्त
1 min read
Agniveer Rally Car Accident: अग्निवीर रैली में भर्ती होने जा रहे युवाओं का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त
उत्तराखंड में सड़क हादसो का सिलसिला जारी है आए दिन राज्य के किसी ना किसी कोने से सड़क हादसो की खबर सुनने को मिलती रहती है ऐसी ही सड़क हादसे की खबर राज्य के चमोली जिले के गैरसैण से सामने आ रही है जहां गैरसैंण-अग्निवीर भर्ती रैली से लौट रहे युवाओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। बता दे कि कोटद्वार से गैरसैंण रैली में भर्ती मे सम्मिलित होने के लिए इको वाहन संख्या वाहन संख्या- UK11TA 2822 युवाओं को लेकर गैरसैंण आ रहा था तभी सुबह लगभग 4:00 बजे आदिबद्री के समीप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताते चलें कि वाहन में ड्राइवर सहित 7 लोग सवार थे।(Agniveer Rally Car Accident)
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: पहाड़ में जंगली सूअर का आतंक युवक जान बचाने जा भिड़ा खूंखार सूअर से
वाहन सवार 7 लोगों में से 4 लोगों को मामूली चोट आई है वही,सभी घायलों की स्तिथि सामान्य बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों तथा आदिबद्री पुलिस की सहायता से सभी घायलों को 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग में भर्ती कराया गया।
वाहन सवार घायलों के नाम
1-सुरेन्द्र सिंह पुत्र मादो सिंह (वाहन चालक ) ग्राम सारकोट
2- योगेंद्र सिंह पुत्र रणजीत सिंह ग्राम सारकोट
3- भरत सिंह पुत्र मेहरबान सिंह ग्राम सारकोट
4- भरत सिंह पुत्र इंद्र सिंह ग्राम पज्याणा (मटकोट)
वाहन में सवार अन्य व्यक्ति
5- कर्ण सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह ग्वाड़ तल्ला गैरसैण
6- कैलाश पुत्र जितार सिंह ग्राम सारकोट
7- भरत सिंह पुत्र भादो सिंह ग्राम सारकोट
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड : मसूरी में बड़ा सड़क हादसा 300 मीटर गहरी खाई में जा समाई बोलेरो
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
