Connect with us
Uttarakhand news: Entire highway broke down in Tanakpur Champawat Pithoragarh landslide Champawat Tanakpur Highway Landslide.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: पूरा का पूरा हाईवे टूट कर जा समाया गहरी खाई में, यातायात ठप, देखें विडियो

उत्तराखण्ड चम्पावत

उत्तराखण्ड: पूरा का पूरा हाईवे टूट कर जा समाया गहरी खाई में, यातायात ठप, देखें विडियो

1 min read

Champawat Tanakpur Highway Landslide: भारी बारिश से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त, खाई में समा गया टनकपुर-चम्पावत नेशनल हाईवे का करीब 30 मीटर हिस्सा…

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर उत्तराखंड के चंपावत जिले से सामने आ रही है जहां बीते रात से हो रही भारी बारिश की वजह से स्वाला के समीप टनकपुर-चम्पावत नेशनल हाईवे का करीब 30 मीटर हिस्सा खाई में समा गया है। आपको बता दें कि यहां पर सड़क के नीचे की ओर से दीवार पहले से गिर रही थी जिसके चलते पिछले कुछ दिनों से यहां पर सड़क बेहद संकरी हो गई थी जिसमें से सिर्फ एक वाहन बमुश्किल निकल पा रहा था। लेकिन रात से हो रही भारी बारिश की वजह से रोड पूरी तरह से खाई में समा गई है।
(Champawat Tanakpur Highway Landslide)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: महिला गाय के साथ फंसी उफनती नदी के बीच SDRF टीम ने बचाई जिंदगी देखें वीडियो

सड़क का मरम्मत कार्य अब कुछ लंबा ही समय लेगा ऐसे में संभावना है कि आने वाले कुछ दिनों तक एनएच पर यातायात पूरी तरह से बाधित रहेगा। वही सड़क से भारी मलबा गिरने से आसपास के मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है।
(Champawat Tanakpur Highway Landslide)

यह भी पढ़ें- चंपावत: शौचालय की छत गिरने से हुई थी छात्र की मौत अब शिक्षक और प्रधानाचार्य निलंबित

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top