Home / उत्तराखण्ड / Tanakpur to Bareilly Express train: टनकपुर से बरेली के लिए एक्सप्रेस ट्रेन का 28 अप्रैल से होगा संचालन
उत्तराखण्ड चम्पावत
Tanakpur to Bareilly Express train: टनकपुर से बरेली के लिए एक्सप्रेस ट्रेन का 28 अप्रैल से होगा संचालन
By
1 min read
Tanakpur to Bareilly Express train: श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने लिया निर्णय, आगामी 28 अप्रैल से प्रतिदिन होगा मेला एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन…
Tanakpur to Bareilly Express train
राज्य के चंपावत जिले के टनकपुर में स्थित मां पूर्णागिरी धाम में लगातार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रदेश के विभिन्न स्थानों के साथ ही पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से भी हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन माता के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। श्रृद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने टनकपुर से एक और मेला एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को अपनी मंजूरी दे दी है। बताया गया है कि यह मेला एक्सप्रेस ट्रेन आगामी 28 अप्रैल से टनकपुर से बरेली के लिए प्रतिदिन संचालित की जाएगी तथा इसका संचालन अग्रिम आदेशों तक जारी रहेगा। आपको बता दें वर्तमान में भी भारतीय रेलवे की ओर से टनकपुर के लिए एक मेला एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है जो कासगंज से टनकपुर के लिए रवाना होती है। अब एक और मेला एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन से जहां श्रृद्धालुओं के साथ ही बरेली की ओर सफर करने वाले आम जनमानस को भी काफी सहूलियत होगी उन्हें वाहनों की समस्या का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें- Good News: लालकुआं आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन में लगेंगे एक्स्ट्रा कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत
इस संबंध में टनकपुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक केडी कापड़ी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 28 अप्रैल से टनकपुर से बरेली के लिए मेला एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 05307 रात 21:30 बजे रवाना होगी। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन रात 21:41 बजे बनबसा, रात 22:01 बजे खटीमा, रात 22:15 बजे मझोला पकड़िया, रात 22:28 बजे न्यूरिया हुसैनपुर, रात 23 बजे पीलीभीत, रात 23:46 बजे बिजौरिया, रात 00:10 बजे इज्जतनगर होते हुए रात 00:30 बजे बरेली सिटी और रात 00:55 बजे बरेली जं. पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में यह ट्रेन रात में 2:25 बजे बरेली जंक्शन से टनकपुर के लिए रवाना होगी और रात 2:41 बजे बरेली सिटी, रात 2:58 बजे इज्जतनगर, रात 3:13 बजे भोजीपुरा, तड़के 3:38 बजे बिजौरिया, तड़के 4:10 बजे पीलीभीत, तड़के 4:28 बजे न्यूरिया हुसैनपुर, सुबह 4:39 बजे मझोला पकड़िया, सुबह 5:07 बजे खटीमा, होते हुए सुबह 5:33 बजे बनबसा और सुबह 5:55 बजे टनकपुर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन का संचालन प्रतिदिन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Pune tanakpur train Schedule: पुणे से टनकपुर के लिए शुरू हुई मानसखंड एक्सप्रेस ट्रेन
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Dehradun SIR: देहरादून में SIR ड्यूटी पर BLO से मारपीट, नशे में धुत दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज
1 min read Dehradun SIR Duty News: देहरादून में SIR ड्यूटी के दौरान बीएलओ पर हमला, नशे में धुत दो…
Read More
Haridwar accident news today: हरिद्वार में भीषण हादसा दादा-दादी और 5 वर्षीय पोते की गई जिंदगी
1 min read Haridwar road Accident today haridwar accident today haridwar accident news today haridwar breaking news today हरिद्वार में…
Read More
Uttarakhand: हल्द्वानी में देवरानी पर गंभीर आरोप, फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर तस्वीरों का दुरुपयोग
1 min read Haldwani Cyber Crime News: हल्द्वानी में पारिवारिक विवाद पहुंचा साइबर अपराध तक, महिला ने देवरानी पर फर्जी…
Read More
Almora News Hindi: रानीखेत में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत
1 min read रानीखेत में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत (Road Accident)…
Read More
Ramnagar news today: रामनगर कोसी नदी में डूबने से रिजार्ट कर्मी की चली गई जिंदगी
1 min read Ramnagar news today nainital breaking news live uttarakhand news today hindi kosi river news कोसी नदी में…
Read More
Chamoli News today: चमोली परिजनों ने मोबाइल चलाने से डांटा तो 8वीं की छात्रा ने खत्म कर दी जिंदगी
1 min read Chamoli News today kids mobile ban social media ban uttarakhand breaking news today chamoli news live मोबाइल…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
