अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा: कांस्टेबल नवीन कन्याल की संदिग्ध परिस्थितियों में गई जिंदगी दौड़ी शोक की लहर
1 min read
Naveen Kanyal Dwarahat police: द्वाराहाट थाने में तैनात जवान की गई जिंदगी पुलिस विभाग में दौड़ी शोक की लहर
Naveen Kanyal Dwarahat police: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट थाना क्षेत्र से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां द्वाराहाट थाने में तैनात डीडीहाट निवासी कांस्टेबल नवीन कन्याल उम्र 45 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बता दें कि कांस्टेबल नवीन का शव किराये के कमरे में पड़ा हुआ मिला।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद नवीन के शव को अंतिम सलामी देकर शव को उनके पैतृक गांव डीडीहाट भेज दिया।
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड का जवान कीरत सिंह रावत शहीद, पहाड़ में चल रही थी शादी की तैयारियां…
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से डीडीहाट पिथौरागढ़ निवासी नवीन कन्याल द्वाराहाट थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। बता दें कि बुधवार की सुबह काफी देर तक जब वह ड्यूटी में नहीं पहुंचे तो अन्य कांस्टेबल साथी देखने के उनके कमरे में पहुंचे तो देखा कि दरवाजा भीतर से बंद है तो साथियों ने किसी तरह से अंदर प्रवेश किया। बताते चलें कि कांस्टेबल नवीन अचेतावस्था में पड़े हुए मिले। इसके बाद कांस्टेबल को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने नवीन कन्याल को मृत घोषित कर दिया।थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने कहा कि फिलहाल कांस्टेबल की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रथम दृष्टया कांस्टेबल की मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना से है। मौत के असली कारणो का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही लगेगा।
खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
