Connect with us
Tanakpur Mathura summer special Train Timing

Home / उत्तराखण्ड / Tanakpur Mathura Train Timing: टनकपुर से मथुरा के लिए 31 दिसंबर तक दौड़ेगी ट्रेन

उत्तराखण्ड चम्पावत

Tanakpur Mathura Train Timing: टनकपुर से मथुरा के लिए 31 दिसंबर तक दौड़ेगी ट्रेन

1 min read

Tanakpur Mathura Train Timing: यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने विस्तारित की ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन की समयावधि, अब 31 दिसंबर तक होगा संचालन….

Tanakpur Mathura Train Timing
भारतीय रेलवे द्वारा उत्तराखंड वासियों को लगातार देश के विभिन्न शहरों के लिए ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों की सौगात दी जा रही है। इसी कड़ी में अब एक खबर टनकपुर रेलवे स्टेशन से सामने आ रही है। जी हां… भारतीय रेलवे ने टनकपुर से मथुरा के लिए संचालित होने वाली ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन की समयावधि को विस्तारित कर दिया है। बताया गया है कि अब यह ट्रेन 31 दिसंबर तक संचालित होगी। भारतीय रेलवे द्वारा यह निर्णय यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया गया है। बता दें कि अभी तक इस ट्रेन को 30 अप्रैल तक ही संचालित किया जाना था। आपको बता दें कि भारतीय रेलवे द्वारा टनकपुर-मथुरा ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 05062/05061 का संचालन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को किया जाता है।
यह भी पढ़ें- Tanakpur to Bareilly Express train: टनकपुर से बरेली के लिए एक्सप्रेस ट्रेन का 28 अप्रैल से होगा संचालन

इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह से मिली जानकारी के अनुसार सप्ताह में चार दिन संचालित होने वाली यह ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन संख्या 05062, आगामी 31 दिसंबर तक टनकपुर से सुबह 04:45 बजे मथुरा के लिए रवाना होगी। जिसके उपरांत यह ट्रेन सुबह 05:10 बजे खटीमा, सुबह 05:42 बजे पीलीभीत, सुबह 06:17 बजे भोजीपुरा, सुबह 06: 32 बजे इज्जतनगर, सुबह 06:52 बजे बरेली सिटी, सुबह 07:02 बजे बरेली जंक्शन, सुबह 07:40 बजे बदायूं, सुबह 07:53 बजे ऊझानी, 08:20 बजे सोरो, सुबह 09:00 बजे कासगंज, सुबह 09:22 बजे सिकंदराबाद राव , सुबह 10:15 बजे हाथरस सिटी और सुबह 11:08 बजे मथुरा कैंट से होते हुए 11:30 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- Good News: लालकुआं आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन में लगेंगे एक्स्ट्रा कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत

उसी दिन वापसी में यह ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन संख्या 05061, मथुरा जंक्शन से दोपहर 16:45 बजे टनकपुर के लिए प्रस्थान करेगी और 16:55 बजे मथुरा कैंट , 17:28 बजे हाथरस सिटी, 18:05 बजे सिकंदराबाद राव , शाम 18:30 बजे कासगंज, शाम 18: 55 बजे सोरो, शाम 19:22 बजे ऊझानी, शाम 19:35 बजे बदायूं, रात 20:11 बजे बरेली जंक्शन, रात 20:30 बजे बरेली सिटी, रात 20:45 बजे इज्जतनगर, रात 21:03 बजे भोजीपुरा, रात 21:47 बजे पीलीभीत होते हुए रात 22:30 बजे खटीमा और रात 23:10 बजे टनकपुर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- Pune tanakpur train Schedule: पुणे से टनकपुर के लिए शुरू हुई मानसखंड एक्सप्रेस ट्रेन

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top