Connect with us
Uttarakhand news: Death of Air Force jawan Deepak Singh Bohra of champawat due to drowning in Lake at jodhpur. Deepak Singh Bohra Airforce

Home / Uttarakhand Martyr / उत्तराखंड एयर फोर्स के जवान की झील में डूबने से मौत पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर

Uttarakhand Martyr उत्तराखण्ड

उत्तराखंड एयर फोर्स के जवान की झील में डूबने से मौत पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर

1 min read

Deepak Singh Bohra Airforce: जवान के आकस्मिक निधन की खबर से परिवार में मचा कोहराम, अपने पीछे छोड़ गए हैं पांच वर्ष की मासूम बेटी सहित भरा पूरा परिवार…

राजस्थान के जोधपुर से समूचे प्रदेश के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां भारतीय वायुसेना में तैनात राज्य के जवान का, झील में डूबने से आकस्मिक निधन हो गया है। मृतक जवान की पहचान दीपक सिंह बोहरा पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई है। जवान के आकस्मिक निधन की खबर से जहां उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है। अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मृतक जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है।

(Deepak Singh Bohra Airforce)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्य अधिकारी हुए लापता, पुलिस में हुई गुमशुदगी दर्ज

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के चंपावत जिले के कोयाटी गांव निवासी दीपक सिंह बोहरा पुत्र अमर सिंह, भारतीय वायुसेना में कार्यरत थे।वर्तमान में उनकी तैनाती राजस्थान के जोधपुर में थी, बताया जा रहा है कि दीपक अपने दोस्तों के साथ कायलाना झील में नहाने गए थे। इसी दौरान झील में डूबने से उनका आकस्मिक निधन हो गया। वायुसेना के अधिकारियों द्वारा जैसे ही यह गमहीन खबर दीपक के परिजनों को दी गई तो परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक दीपक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह अपने पीछे पांच साल की एक बेटी सहित पिता अमर सिंह, मां पुष्पा देवी, भाई कमल बोहरा एवं अन्य परिजनों को रोते बिलखते छोड़ गए हैं।
(Deepak Singh Bohra Airforce)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड पुलिस से दुखद खबर, बरसाती नाले में बहने से जवान की मौत

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Uttarakhand Martyr

To Top