Connect with us
Bairagi Garhwali song

Home / उत्तराखण्ड लोकसंगीत / अनिषा और केसर के नए पहाड़ी गीत बैरागी ने मचाया धमाल संजू दिखे नए अवतार में

उत्तराखण्ड लोकसंगीत पहाड़ी गैलरी

अनिषा और केसर के नए पहाड़ी गीत बैरागी ने मचाया धमाल संजू दिखे नए अवतार में

1 min read

Bairagi New Garhwali Song: एक बार फिर गायिका अनिशा रागंड और गायक केशर पंवार की जोड़ी ने मचाया धमाल, लोगों की जुबां पर छाने लगा न‌ए गढ़वाली गीत’वैरागी’का शुमार….

अब तक कितने ही सुपरहिट गीत देकर उत्तराखण्ड संगीत जगत में अपनी खास पहचान बनाने वाली गायिका अनिशा रागंड और गायक केशर पंवार की जोड़ी एक बार फिर नया गढ़वाली गीत ‘वैरागी’ लेकर आई है। जी हां.. गायिका अनिशा रागंड और गायक केशर पंवार का नया गढ़वाली गीत ‘वैरागी’बीते रोज यूट्यूब पर संकल्प बुरांश फिल्म्स चैनल के बैनर तले रिलीज हो गया है। गीत में दोनों की मधुर आवाज जहां हमेशा की तरह दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है वहीं युवा अदाकार संजू सिलौड़ी और वरूनी नेगी का खूबसूरत अभिनय गीत के विडियो में चार चांद लगा रहा है। गीत के प्रोड्यूसर हरीश गैरा है जबकि इस गीत को खुद केशर पंवार ने ही बेहद खूबसूरत शब्दों में लिपिबद्ध किया है।
(Bairagi New Garhwali Song)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड का सुपरहिट झोड़ा चांचरी ममता आर्य और प्रकाश की आवाज में हुआ रिलीज

बता दें कि बीते रोज संकल्प बुरांश फिल्म्स के बैनर तले रिलीज हुए गायिका अनिशा रागंड और गायक केशर पंवार के इस नए गढ़वाली गीत ‘वैरागी’ की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज एक दिन के भीतर इसे 16 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। शैलेन्द्र शैलू का मनमोहक संगीत भी लोगों द्वारा खासा पसंद किया जा रहा है। इस गीत की विडियो को जहां एक हजार से अधिक लोगों द्वारा पसंद किया गया है वहीं विडियो में दर्शकों की प्रतिक्रिया भी काफी सकारात्मक देखने को मिल रही है।
(Bairagi New Garhwali Song)

यह भी पढ़ें- गीत हुआ रिलीज :केसर पवार और ममता पवार की जोड़ी लाई है बेहद खूबसूरत गीत “होटल की नौकरी”

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड लोकसंगीत

To Top