उत्तराखण्ड लोकसंगीत पहाड़ी गैलरी
Mamta Arya Kumaoni Song: ममता आर्य का नया गीत हुआ रिलीज भावना कांडपाल के अभिनय ने लगाए चार चांद
1 min read
Mamta Arya kumaoni song: युवा गायिका ममता आर्या के साथ गायक दर्शन फर्स्वाण ने दिए हैं गीत में स्वर, भावना कांडपाल के साथ नजर आए संतोष बिष्ट…
युवा गायिका ममता आर्या ने जहां काफी कम समय में उत्तराखण्ड संगीत जगत में अपनी पहचान बनाई है वहीं युवा अदाकारा भावना कांडपाल ने भी अपने अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। एक बार फिर ममता आर्या के नए गीत में भावना कांडपाल का शानदार अभिनय देखने को मिला है। जी हां… बात हो रही है युवा गायिका ममता आर्या और गायक दर्शन फर्स्वाण के नए गीत ‘छम दातुली’ की, जो बीते रोज हिमाल कैसेट्स यूट्यूब चैनल के बैनर तले रिलीज हो गया है। हमेशा की तरह ममता के इस गीत को भी दर्शकों को खूब प्यार मिल रहा है और लोगों द्वारा भावना कांडपाल के शानदार अभिनय की एक बार फिर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। गीत की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज एक दिन के भीतर जहां इसे 24 हजार से अधिक दर्शकों द्वारा देखा जा चुका है वहीं कई दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली है।
(Mamta Arya kumaoni song)
यह भी पढ़ें- ममता आर्य और महेश की जुगलबंदी से रिलीज हुआ खूबसूरत गीत लौंडा रे शोबना जो दिल छू जाए
बता दें कि युवा गायिका ममता आर्या और गायक दर्शन फर्स्वाण के इस नए गीत ‘छम दातुली’ को जहां लोकगायक नैनराथ रावल ने अपने शब्दों में लिपिबद्ध किया है वहीं गीत का सुमधुर संगीत अशीम मंगोली साहब द्वारा दिया गया है। बात इस गीत के विडियो की करें तो जहां इसे पहाड़ की सुंदर वादियों में फिल्माया गया है वहीं युवा अदाकारा भावना कांडपाल के साथ संतोष बिष्ट अभिनय करते हुए नजर आए हैं। दोनों के शानदार अभिनय ने विडियो में चार चांद लगा दिए हैं। गीत को दीपक पुल्स द्वारा निर्देशित किया गया है। जबकि कैमरामैन की भूमिका अमन पोखरियाल द्वारा निभाई गई है।
(Mamta Arya kumaoni song)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: हिमुली गीत की अदाकारा भावना कांडपाल के बारे में जानिए कुछ खास बातें
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
