Connect with us
Kumauni new song 2023 Mamta Arya and Mahesh Kumar new song londa re shobna

Home / उत्तराखण्ड लोकसंगीत / ममता आर्य और महेश की जुगलबंदी से रिलीज हुआ खूबसूरत गीत लौंडा रे शोबना जो दिल छू जाए

उत्तराखण्ड लोकसंगीत पहाड़ी गैलरी

ममता आर्य और महेश की जुगलबंदी से रिलीज हुआ खूबसूरत गीत लौंडा रे शोबना जो दिल छू जाए

1 min read

Londa Re Shobna Song: युवा गायिका ममता आर्य और गायक महेश कुमार का बेहद खूबसूरत कुमाऊनी गीत जो वाकई दिल छू जाए 

अपनी सुमधुर गायकी से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले गायक महेश कुमार और युवा गायिका ममता आर्या का एक और नया गीत रविवार को हिमाल कैसेट्स यूट्यूब चैनल के बैनर तले रिलीज हो गया है। बता दें कि इस गीत के बोल जहां गायक महेश कुमार, चंदन सिंह भैसोड़ा और प्रताप सिंह बाफिला द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किए गए हैं वहीं सुप्रसिद्ध संगीतकार अशीम मंगोली का मनमोहक संगीत लोगों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। हमेशा की तरह गायक महेश कुमार और युवा गायिका ममता आर्य की बेहतरीन जुगलबंदी इस बार भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। गीत की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज चंद घंटों के भीतर ही जहां इसे 11 हजार से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है वहीं यूट्यूब पर इसको करीब दो हजार लोगों द्वारा लाइक किया गया है। इतना ही नहीं इसमें लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया भी देखने को मिली है।(Londa Re Shobna Song)
यह भी देखिए: विडियो:ममता आर्य और राकेश के गीत हिमुली ने मचाया धमाल 2 दिन में हुआ डेढ़ लाख व्यूज पार

बता दें कि युवा गायिका ममता आर्या और गायक महेश कुमार का एक और नया गीत ‘लोंडा रे सोबना’ यूट्यूब चैनल हिमाल कैसेट्स के बैनर तले रिलीज हो गया है। गीत के विडियो में जहां अंकित रावत और हिमानी कोरंगा का शानदार अभिनय चार चांद लगा रहा है वहीं पहाड़ की हसीन वादियों में की गई गीत की शूटिंग लोगों को विडियो के अंत तक बांधे रखने के लिए काफी है। स्कूल के किशोर-किशोरियों की बातचीत पर आधारित इस गीत की पटकथा सोबन नाम के लड़के और दीपा नाम की लड़की की बातचीत के इर्दगिर्द घूमती है। विडियो में कलाकारों का साथ मनोज अक्कू के डांस ग्रुप द्वारा दिया गया है। गीत को दीपक पुल्स के द्वारा निर्देशित किया गया है जबकि इसके प्रोड्यूसर चंदन सिंह भैसोड़ा है।

यह भी देखिए: उत्तराखंड का सुपरहिट झोड़ा चांचरी ममता आर्य और प्रकाश की आवाज में हुआ रिलीज

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड लोकसंगीत

To Top