उत्तराखण्ड लोकसंगीत पहाड़ी गैलरी
युवा गायिका प्रियंका मेहर का नया गीत हुआ रिलीज युवाओं को आ रहा खासा पसंद
1 min read
Priyanka Meher new song: प्रियंका और विशाल की बेहतरीन जुगलबंदी में रिलीज हुआ है गीत, नेहा भंडारी एवं सिद रतूड़ी के शानदार अभिनय ने गीत की खूबसूरती में लगाएं चार-चांद…
अपनी मधुर गायकी के अनोखे अंदाज से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली युवा गायिका प्रियंका मेहर आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। युवा गायिका प्रियंका मेहर का एक और खूबसूरत गीत ‘रंगीली पिछौड़ी’ पीआर फिल्म्स प्रोडक्शन यूट्यूब चैनल के बैनर तले रिलीज हो गया है। इस गीत में प्रियंका के साथ विशाल शर्मा ने गायक की भूमिका निभाई है। इतना ही नहीं गीत का संगीत भी स्वयं विशाल शर्मा द्वारा तैयार किया गया है। इस गीत को प्रदीप खुदेड़ द्वारा अपने शब्दों में लिपिबद्ध किया गया है।
(Priyanka Meher new song)
यह भी पढ़ें- प्रियंका मेहर का नया गीत रिलीज होते ही छा गया नैनीताल की खूबसूरत वादियों में हुआ शूट
बात गीत के विडियो वर्जन की करें तो जहां नेहा भंडारी एवं सिद रतूड़ी के शानदार अभिनय ने गीत की खूबसूरती में चार-चांद लगाएं हैं वहीं हमेशा की तरह क्रिएटिव बुड़बक की वीडियोग्राफी ने इसे प्रभावशाली बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सैंडी गुसाईं द्वारा निर्देशित इस गीत में पहाड़ी छोरा छोरी ड्रांस गुप्र कलाकारों का साथ देते हुए नजर आया है। जबकि प्रोजेक्ट मैनेजर की भूमिका अंकिता चौहान ने निभाई है। आपको बता दें कि हमेशा की तरह ही प्रियंका के इस नए गीत को दर्शकों द्वारा खासा पसंद किया जा रहा है। गीत की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज दो दिनों के भीतर इसे 50 हजार से अधिक दर्शकों द्वारा देखा जा चुका है।
(Priyanka Meher new song)
यह भी पढ़ें – वीडियो :उत्तरायणी कौतिक में प्रियंका महर ने पहाड़ी गीतों से बिखेरा अपनी आवाज का जादू
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
