Connect with us
Uttarakhand news: soldier arvind rawat of Rudraprayag martyr posted in Indian Army. arvind rawat Rudraprayag army devbhoomidarshan17.com

Home / Uttarakhand Martyr / भारतीय सेना में तैनात उत्तराखण्ड का लाल हुआ शहीद, पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर

Uttarakhand Martyr उत्तराखण्ड

भारतीय सेना में तैनात उत्तराखण्ड का लाल हुआ शहीद, पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर

1 min read

arvind rawat Rudraprayag army: अरविंद रावत के रूप में हुई शहीद जवान की पहचान, मूल रूप से राज्य के रूद्रप्रयाग जिले के रहने वाले थे शहीद अरविंद….

समूचे उत्तराखण्ड के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। भारतीय सेना में तैनात राज्य का एक वीर सपूत शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान अरविंद रावत के रूप में हुई है। बताया गया है कि वे मूल रूप से राज्य के रूद्रप्रयाग जिले के बडमा पट्टी के स्वाडा गांव के रहने वाले थे। उनकी शहादत की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मच गया है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
(arvind rawat Rudraprayag army)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड का लाल बॉर्डर पर शहीद पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

रूद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौहान ने उनकी शहादत की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा करते हुए उनके प्रति अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसके साथ ही उनकी शहादत पर भारतीय जनता पार्टी रूद्रप्रयाग, रूद्रप्रयाग की पूर्व विधायक आशा नौटियाल समेत पक्ष विपक्ष के तमाम छोटे-बड़े नेताओं ने दुःख जताया है। हालांकि अभी तक उनके शहादत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
(arvind rawat Rudraprayag army)

यह भी पढ़ें- Ruchin Singh Rawat funeral: पंचतत्व में विलीन हुए शहीद रूचिन रावत, अधूरा रह गया मां से किया वादा

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Uttarakhand Martyr

To Top