Connect with us
Uttarakhand news: UKSSSC result 2023 declared, Trilok Chandra Pant of Ganai Pithoragarh passed Junior Assistant exam. UKSSSC result 2023
फोटो: त्रिलोक चन्द्र पंत- देवभूमि दर्शन

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: UKSSSC रिजल्ट घोषित गणाई के त्रिलोक चंद्र पंत ने उत्तीर्ण की कनिष्ठ सहायक परीक्षा

UKSSSC result 2023: त्रिलोक ने कड़ी मेहनत से हासिल किया मुकाम, बतौर कनिष्ठ सहायक, नगरपालिका मुनि की रेती ऋषिकेश में देंगे सेवाएं….

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बीते शुक्रवार को कनिष्ठ सहायक परीक्षा 2021 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है जिसमें राज्य के 540 युवा अभ्यर्थियों ने सफलता अर्जित की है जिनमें पिथौरागढ़ जिले की गणाई गंगोली तहसील क्षेत्र के गुना किटान ग्राम सभा,गोदीगाढ़ निवासी त्रिलोक चंद्र पंत पुत्र चन्द्र शेखर पंत भी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और काबिलियत के बलबूते कनिष्ठ सहायक 2021 की परीक्षा उत्तीर्ण की है। त्रिलोक की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता भी लगा हुआ है।
(UKSSSC result 2023)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की महिमा उपाध्याय ने 611 अंक हासिल कर उत्तीर्ण की नीट परीक्षा बढ़ाया क्षेत्र का मान

आपको बता दें कि परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अब त्रिलोक चंद्र पंत का चयन नगरपालिका मुनि की रेती ऋषिकेश के लिए हुआ है। अब वे ऋषिकेश में अपनी सेवाएं देंगे। त्रिलोक ने अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरूजनों के साथ ही अपनी कड़ी मेहनत एवं लगन को दिया है।
(UKSSSC result 2023)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: बड़ा बेटा बना सेना में अफसर छोटा बेटा फायटर पायलट के लिए चयनित

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in उत्तराखण्ड

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!