Connect with us
Narendra Negi New Song Bhabar Ni Jaunla

Home / उत्तराखण्ड लोकसंगीत / गढ़रत्न नेगी दा का नया गीत “भाबर नी जौंला” रिलीज होते ही छा गया…..

उत्तराखण्ड लोकसंगीत पहाड़ी गैलरी

गढ़रत्न नेगी दा का नया गीत “भाबर नी जौंला” रिलीज होते ही छा गया…..

1 min read

Narendra Negi New Song: नेगी दा के पुत्र कविलाश ने किया है विडियो का निर्देशन, तो विडियो में पुत्रवधू ने शानदार अभिनय से लगाए चार चांद…

Narendra Negi New Song
अपने सुप्रसिद्ध गीतों से आम जनमानस के दिलों पर राज करने वाले उत्तराखण्ड संगीत जगत के प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ‘नेगी दा’ का एक और बेहद खूबसूरत गीत “भाबर नी जौंला” उनके आफिशियल यूट्यूब चैनल के बैनर तले रिलीज हो गया है। बता दें कि हमेशा की तरह अपने इस गीत को स्वयं नेगी दा ने अपने शब्दो मे लिपिबद्ध किया है। नेगी दा ने अपना यह नया गीत पहाड़ के ठंडे दिनों पर लिखा है। बताया गया है कि उनका यह नया गीत पहाड़ में रहने वाले एक दंपति की आपसी बातचीत पर आधारित है। जिसमें पति पहाड़ की दिक्कतों को देखते हुए सर्दियों के कुछ दिन भाबर (मैदानी इलाकों) में व्यतीत करने की बात करता है जबकि उसकी पत्नी गांव में ही रहने पर अड़ी रहती है।
यह भी पढ़ें- सुप्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने उठाया मुद्दा लोकगायक गढ़ रत्न नरेंद्र नेगी को मिले पद्मश्री सम्मान

Bhabar Ni Jaunla
आपको बता दें कि सुप्रसिद्ध लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी के इस नए गीत में उनके साथ युवा गायिका प्रतिक्षा बमराड़ा की बेहतरीन जुगलबंदी सुनने को मिली है। नेगी दा के साथ उनकी मधुर आवाज ने गीत को और भी अधिक कर्णप्रिय बना दिया है। बात गीत के विडियो की करें तो नेगी दा की पुत्रवधू अंजलि नेगी के साथ शैलेन्द्र पटवाल के शानदार अभिनय ने गीत की खूबसूरती में चार-चांद लगा दिए हैं। बताते चलें कि इस गीत के विडियो को नेगी दा के पुत्र कविलाश नेगी ने निर्देशित किया है। गीत में विनोद चौहान का मनमोहक संगीत भी सुनने को मिला है, जो गीत को और भी अधिक आकर्षक बना रहा है। हमेशा की तरह नेगी दा के इस गीत को दर्शकों का खासा प्यार मिल रहा है। गीत की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज दो दिनों के भीतर इसे 88 हजार से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: कौन हैं पहाड़ की सुर कोकिला विपाशा जो छाई हुई है सोशल मीडिया पर ….

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड लोकसंगीत

To Top