Uttarakhand Martyr अल्मोड़ा
उत्तराखण्ड: कुमाऊं रेजिमेंट का जवान मणिपुर में शहीद, पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर
1 min read
Kamal bhakuni army martyr: एक माह पूर्व ही छुट्टियां खत्म कर ड्यूटी पर गए थे शहीद कमल, शहादत की खबर से परिवार में मचा कोहराम…
Kamal bhakuni army martyr
मणिपुर से समूचे उत्तराखण्ड के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां भारतीय सेना की 16 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात एक जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान कमल सिंह भाकुनी के रूप में हुई है। बताया गया है कि वे मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील के चनौदा, बूंगा गांव के रहने वाले थे। उनकी शहादत की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मच गया है वहीं समूचे प्रदेश में भी शोक की लहर दौड़ गई है। शहीद कमल का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड का जवान अरूणाचल प्रदेश में शहीद, ग्रिफ में थे तैनात पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील के चनौदा, बूंगा गांव निवासी कमल सिंह भाकुनी भारतीय सेना की 16 कुमाऊं रेजीमेंट में थे। वर्तमान में उनकी तैनाती मणिपुर में थी, जहां बीते रोज ड्यूटी के दौरान संदिग्ध हालात में गोली लगने से वह शहीद हो गए। बता दें कि 24 वर्षीय शहीद कमल चार वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए थे। वह एक माह पूर्व ही अपनी छुट्टियां खत्म कर वापस ड्यूटी पर लौटे थे। वह अपने पीछे पिता चन्दन सिंह भाकुनी, मां दीपा भाकुनी एवं बड़े भाई प्रदीप भाकुनी सहित भरे पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गए हैं। उनका बड़ा भाई प्रदीप भाकुनी भी सेना में तैनात हैं।
यह भी पढ़ें– उत्तराखंड का जवान लद्दाख में शहीद, छोड़ गए अपने पीछे दो मासूम बच्चों को…
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
